बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम की जमानत पर फैसला सुरक्षित:हत्या के प्रयास मामले में जिला कोर्ट से खारिज हुई थी जमानत

बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम की जमानत पर फैसला सुरक्षित:हत्या के प्रयास मामले में जिला कोर्ट से खारिज हुई थी जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग उर्फ छोटे सरकार की मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद अब यह मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ पहुंच गया है। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की सिंगल बेंच में शालिग्राम की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। बचाव पक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे रंजिश में फंसाने की साजिश बताया। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का जोरदार विरोध किया। दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब छोटे सरकार का भविष्य हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *