कासगंज में भाजपा के जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कोर कमेटी और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और जिला प्रभारी पूनम बजाज के साथ समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। संगठन को और मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा कोर कमेटी की बैठक के बाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर मंथन किया गया। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने की तैयारी भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की तैयारियों में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने पर जोर दिया। ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, महामंत्री महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, क्षेत्रीय मंत्री डीएस लोधी, ममतेश कश्यप, सतेंद्र बॉबी कश्यप और रेनू गौड़ मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।

