आगरा में सुबह से धूप-दिन में बदल सकता है मौसम:आज और कल तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

आगरा में सुबह से धूप-दिन में बदल सकता है मौसम:आज और कल तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

आगरा में रविवार सुबह से मौसम साफ है। बादल छटे हुए हैं। धूप निकल रही है। सामान्य से अधिक हवा चल रही है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन के बाद यानि 15 सितंबर को मौसम खुल सकता है लेकिन 16 सितंबर को फिर से बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 2% अधिक बारिश
इस मानसून में आगरा में लगातार बारिश नहीं हुई है। एक-दो दिन रुक-रुक कर बारिश होने के बाद साफ हो जाता है। इसके चलते जिले में इस मानसून में बारिश ज्यादा नहीं हो सकी है। अब तक सामान्य से सिर्फ 2% ही अधिक बारिश हुई है। विभाग के अनुसार, अब तक 489.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 498.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 8.7 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तापमान में बढ़ोत्तरी
शनिवार को दिनभर धूप रही। हालांकि बीच-बीच में कुछ समय के लिए बादल भी छाये। इसके चलते शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *