प्रतापगढ़ में हरतालिका तीज पर बाजारों में रौनक बढ़ी:पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में दिखा खास उत्साह, जमकर की खरीदारी

प्रतापगढ़ में हरतालिका तीज पर बाजारों में रौनक बढ़ी:पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में दिखा खास उत्साह, जमकर की खरीदारी

प्रतापगढ़ में हरतालिका तीज पर्व को लेकर बाजारों में काफी रौनक दिख रही है। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में खास उत्साह है। महिलाएं तीज की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में चूड़ी, मेहंदी, साड़ी और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। सनातन धर्म की परंपरा में उदयातिथि को बहुत महत्व दिया जाता है। इसी मान्यता के अनुसार, महिलाएं 14 सितंबर, सोमवार को पूरे नियमों के साथ 24 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। इस दिन सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए रखा जाता है। देखें, 3 तस्वीरें… मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उन्होंने अन्न, फल और जल का त्याग कर मन लगाकर भगवान शिव की आराधना की। माता पार्वती की कठोर तपस्या और दृढ़ संकल्प से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
पहली बार तीज व्रत रखने वाली शिवानी ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं। यह मेरा पहला तीज व्रत है। बाजार में काफी भीड़ है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मुझे तीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि यह मेरा पहला व्रत है। मेरी सासू मां जैसे-जैसे बता रही हैं, मैं उसी तरह से तैयारी कर रही हूं।”
शिवानी ने आगे कहा, “मेहंदी लगवाना, चूड़ी और साड़ी खरीदना, शॉपिंग करना—इन सबको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।” उन्होंने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं और ऐसे मौके पर महिलाएं खरीदारी से पीछे नहीं रहतीं। शिवानी ने कहा, “मुझे भी शॉपिंग का मौका मिल गया है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *