BTU में बीटेक रिक्त सीटों पर एडमिशन कल:आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता, जेईई मेन्स में 20 परसेंटाइल वालों को प्राथमिकता

BTU में बीटेक रिक्त सीटों पर एडमिशन कल:आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता, जेईई मेन्स में 20 परसेंटाइल वालों को प्राथमिकता

तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) में बीटेक की रिक्त सीटों पर 14 सितंबर को होने वाले डायरेक्ट/स्पॉट एडमिशन में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। अभ्यर्थियों ने विज्ञान वर्ग में निर्धारित विषय संयोजन के साथ अध्ययन किया होना चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया में जेईई मेन्स में न्यूनतम 20 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शेष सीटों पर 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों ने गणित, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर, बिजनेस स्टडीज, बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप आदि निर्धारित विषय संयोजनों के साथ 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए। रीप-2026 के तहत बीई-बीटेक प्रथम वर्ष तथा लीप-2026 के तहत बीई-बीटेक लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए यह अंतिम अवसर होगा। इसके अलावा एमबीए, एमबीए (एग्री बिजनेस) और एमटेक की रिक्त सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। रीप और लीप के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संस्थान स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 14 सितंबर कर दी गई है। आंतरिक स्लाइडिंग की प्रक्रिया भी विश्वविद्यालय स्तर पर पूरी की जा चुकी है। अभ्यर्थियों को 14 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक बीटीयू कैंपस के ई-ब्लॉक स्थित सीएसई विभाग की पहली मंजिल के सेमिनार/डिजिटल हॉल में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद दर्ज करनी होगी। मूल दस्तावेजों के साथ दो स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। बीटेक की 8 शाखाओं में 480 सीटें स्वीकृत बीटेक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, सिरेमिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सिक्योरिटी) में ब्रांच में 480 सीटें स्वीकृत है। इनमें रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा। अभिभावक या किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से रिपोर्टिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। सीट आवंटन के बाद तत्काल पूरी फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। अन्यथा सीट निरस्त कर अगले अभ्यर्थी को दी जाएगी। डॉ.सतीश कुमार महला, प्रवेश नोडल अधिकारी, बीटीयू

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *