गौरीशंकर उपाध्याय राउमावि नंबर-6 नई बस्ती में शनिवार को एसडीएमसी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नगेंद्र कुमार चौबीसा ने की। इसमें विद्यालय विकास व छात्र हित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि यूसीईईओ किशनलाल गर्ग राउमावि की प्रधानाचार्य भारती पंचाल रहीं। वहीं, एसडीएमसी सदस्य श्यामलाल गर्ग, राउमावि भेमेला की प्राध्यापक कला गमेती व राउप्रावि नंबर-14 शिवाजी नगर के प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान जगदीश परमार, किरण अवतानी, पीनल जैन, वंदना यादव रीटा कुंवर सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। संचालन मनोज डामोर ने किया।

