घोसवरी में भैंस चोरी के दो वारंटी गिरफ्तार:लंबे समय से फरार चल रहे थे, पुलिस ने गोसाई गांव से पकड़ा

घोसवरी में भैंस चोरी के दो वारंटी गिरफ्तार:लंबे समय से फरार चल रहे थे, पुलिस ने गोसाई गांव से पकड़ा

घोसवरी पुलिस ने भैंस चोरी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोसाई गांव के मदन यादव पिता रामचंदर यादव और रामबृक्ष यादव पुत्र परमेश्वर यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ घोसवरी थाने में 18 अक्टूबर 2014 को कांड संख्या 71/14 दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया। घोसवरी पुलिस ने बताया कि पुराने और लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। पुलिस ऐसे मामलों में कोर्ट से जारी वारंटों पर कार्रवाई कर रही है। घोसवरी पुलिस ने भैंस चोरी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोसाई गांव के मदन यादव पिता रामचंदर यादव और रामबृक्ष यादव पुत्र परमेश्वर यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ घोसवरी थाने में 18 अक्टूबर 2014 को कांड संख्या 71/14 दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया। घोसवरी पुलिस ने बताया कि पुराने और लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। पुलिस ऐसे मामलों में कोर्ट से जारी वारंटों पर कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *