बेमेतरा में स्नेक कैचर की सांप के डसने से मौत:नवागढ़ में 112 टीम संग रेस्क्यू करने गए थे,बिलासपुर में इलाज के दौरान जान गई

बेमेतरा में स्नेक कैचर की सांप के डसने से मौत:नवागढ़ में 112 टीम संग रेस्क्यू करने गए थे,बिलासपुर में इलाज के दौरान जान गई

बेमेतरा जिले के नवागढ़ के रहने वाले जाने-माने स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत हो गई। वे लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात सांपों का रेस्क्यू करते थे। नवागढ़ में देर रात सांप पकड़ने के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान मनीष पाटिल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाया। जानकारी के मुताबिक, 112 की टीम मनीष पाटिल को अपने साथ सांप पकड़ने के लिए ले गई थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। मनीष पाटिल लंबे समय से सांपों को बचाने का काम कर रहे थे। वे नवागढ़ क्षेत्र में सांप निकलने की सूचना पर लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। बताया जा रहा है कि वे अब तक हजारों सांपों का रेस्क्यू कर चुके थे। उनकी मौत की खबर से पूरे नवागढ़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। मनीष पाटिल की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में कमी का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल में इलाज में देरी या लापरवाही की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *