Eng vs PAK: जो रूट ने एजबेस्टन में रच दिया इतिहास, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा अर्धशतकों का महारिकॉर्ड

Eng vs PAK: जो रूट ने एजबेस्टन में रच दिया इतिहास, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा अर्धशतकों का महारिकॉर्ड

Eng vs Pak 3rd Test: पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्‍टन टेस्‍ट में जो रूट ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच डाला है। वह सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्‍यादा अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के शीर्ष बल्‍लेबाज बन गए हैं। 

England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके साथ ही पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्‍लैंड की टीम के जीत की दहलीज तक पहुंचने से पहले अनुभवी इंग्लिश बल्‍लेबाज जो रूट ने अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा अर्धशतकों के भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

69 टेस्‍ट अर्धशतकों के साथ सचिन तेंदुलकर से आगे निकले

इंग्‍लैंड की इस पारी में जो रूट के टेस्‍ट क्रिकेट में 68 शतक थे और वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्‍यादा अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके थे। पाकिस्‍तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब रूट के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 69 अर्धशतक हो गए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर 66 अर्धशतकों के साथ वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शिवनारायण चंद्रपॉल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में करियर के सबसे ज्यादा अर्धशतक

रैंक खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक 50+ स्कोर
1 सचिन तेंदुलकर 200 329 33 15,921 248* 53.78 51 68 119
2 जो रूट 169* 309 26 14,268 262 50.41 41 69 110
3 जैक्स कैलिस 166 280 40 13,289 224 55.37 45 58 103
4 रिकी पोंटिंग 168 287 29 13,378 257 51.85 41 62 103
5 राहुल द्रविड़ 164 286 32 13,288 270 52.31 36 63 99
6 शिवनारायण चंद्रपॉल 164 280 49 11,867 203* 51.37 30 66 96
7 कुमार संगकारा 134 233 17 12,400 319 57.40 38 52 90
8 एलन बॉर्डर 156 265 44 11,174 205 50.56 27 63 90
9 एलिस्टेयर कुक 161 291 16 12,472 294 45.35 33 57 90
10 महेला जयवर्धने 149 252 15 11,814 374 49.84 34 50 84

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *