सैमसन, अभिषेक और सूर्यवंशी में से कौन होगा बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

सैमसन, अभिषेक और सूर्यवंशी में से कौन होगा बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer Press Conference: अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले भारतीय सलामी जोड़ी के रूप में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में से कौन दो खेलेंगे और कौन बाहर बठैगा? मैच से एक दिन पहले जब कप्‍तान श्रेयस अय्यर से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्‍होंने क्‍या कहा? आइये आपको बताते हैं। 

Shreyas Iyer Press Conference: अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत के सलामी बल्‍लेबाज कौन होंगे? यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। क्‍योंकि संजू सैमसन की वापसी के साथ हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। सीरीज का आगाज होने से एक दिन पहले शनिवार को जब प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से जब इसका जवाब मांगा गया, तो उन्‍होंने भी कुछ गोल-मोल जवाब दिया। कुल मिलाकर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी तीनों के उपलब्ध होने के चलते श्रेयस और हेड कोच गौतम गंभीर दोनों के लिए दो को चुनना एक बड़ा सिरदर्द होगा।

‘जब आपका दिन आएगा तो आपको अपना मौका मिलेगा’

श्रेयस अय्यर ने भी ऑफिशियल प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि यह एक मुश्किल फैसला होगा। और आखिरी फैसला बाद में किया जाएगा। अय्यर ने कहा कि उन तीनों (अभिषेक, संजू और सूर्यवंशी) का टीम में होना सबसे पहले तो एक लग्जरी है, क्‍योंकि ये तीनों अपने-अपने डिपार्टमेंट में परफेक्ट हैं। खैर, यह एक टाइट कॉल होने वाला है, क्योंकि वे लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। जिसे भी मौका मिलता है, वह निश्चित रूप से टीम के फायदे के लिए होता है।

उन्होंने आगे कहा कि जो खिलाड़ी बाहर बैठा है, यह जरूरी है कि मैं उसके साथ, कोच के साथ बातचीत करूं और उसे वह कॉन्फिडेंस दूं कि आपको पता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, जब आपका दिन आएगा तो आपको अपना मौका मिलेगा।

ईशान किशन की चोट पर भी दिया अपडेट

भारतीय कप्तान ने यह भी कन्फर्म किया कि दलीप ट्रॉफी जीतकर आ रहे ईशान किशन फिट हैं और रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेलने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ईशान को पीठ में चोट लग गई थी और वह ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाहर चले गए थे। हालांकि, अय्यर ने कन्फर्म किया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि वह इस समय आराम से हैं। प्रैक्टिस सेशन के बाद मैंने उनसे बात की। यह बस एक छोटी सी चोट थी और वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने दलीप ट्रॉफी में क्या पारी खेली थी? इसलिए निश्चित रूप से थोड़े थके हुए थे। लेकिन, आज उन्हें आराम मिला और मुझे यकीन है कि वह कल के लिए ठीक हो जाएंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *