मुंगेर में जहरीला सांप काटने से लड़की की मौत हो गई। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव की है। मृतका की पहचान ज्योति भारती(17) के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ज्योति अपने कच्चे घर में रात का खाना बनाने जा रही थी। जहां मिट्टी का चूल्हा रखा था, वहीं एक जहरीला सांप छिपा बैठा था। जैसे ही ज्योति चूल्हे की सफाई करने लगी, सांप ने उसके हाथ में डस लिया। उसने तुरंत अपनी मां सुनीता देवी को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। ज्योति को तुरंत इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। ज्योति अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। डेढ़ महीने पहले ही उसके पिता का बीमारी से निधन हुआ था। अब इकलौती बेटी को खोने के बाद मां सुनीता देवी और उसके दो छोटे भाई गहरे सदमे में हैं। काटने के बाद बिल में घुसा सांप मृतक के चचेरे भाई मिल्टन कुमार ने बताया कि ज्योति की मां यह देखने आई थीं कि उसे किस सांप ने काटा है। उस समय चूल्हे के पास एक बिल था, जिसमें सांप घुस गया था। ज्योति की मां ने तुरंत परिजनों और पड़ोसियों को घटना की सूचना दी थी। घटना की जानकारी लगते ही लड़की को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसके पिता अमित भारती की नेचुरल बीमारी से पीड़ित रहने के कारण मौत हो गया था। डेढ़ माह पहले पिता की हुई थी मौत
डेढ़ माह के अंदर पहले पिता की मौत हुई, उसके बाद घर की सबसे बड़ी और इकलौती बेटी की सर्पदंश से मौत हो गई। इस घटना ने ना ही परिवार को झकझोर दिया बल्कि गांव में इस परिवार की घटना से ग्रामीण मर्माहत है। इधर सदर अस्पताल के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस देर शाम सदर अस्पताल पहुंची और मृतिका किशोरी की कागजात तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विधायक से मांग किया कि जिस परिवार में यह हादसा हुआ है, वह काफी गरीब परिवार से हैं। इस कारण आपदा के तहत राशि देने की मांग की। मुंगेर में जहरीला सांप काटने से लड़की की मौत हो गई। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव की है। मृतका की पहचान ज्योति भारती(17) के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ज्योति अपने कच्चे घर में रात का खाना बनाने जा रही थी। जहां मिट्टी का चूल्हा रखा था, वहीं एक जहरीला सांप छिपा बैठा था। जैसे ही ज्योति चूल्हे की सफाई करने लगी, सांप ने उसके हाथ में डस लिया। उसने तुरंत अपनी मां सुनीता देवी को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। ज्योति को तुरंत इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। ज्योति अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। डेढ़ महीने पहले ही उसके पिता का बीमारी से निधन हुआ था। अब इकलौती बेटी को खोने के बाद मां सुनीता देवी और उसके दो छोटे भाई गहरे सदमे में हैं। काटने के बाद बिल में घुसा सांप मृतक के चचेरे भाई मिल्टन कुमार ने बताया कि ज्योति की मां यह देखने आई थीं कि उसे किस सांप ने काटा है। उस समय चूल्हे के पास एक बिल था, जिसमें सांप घुस गया था। ज्योति की मां ने तुरंत परिजनों और पड़ोसियों को घटना की सूचना दी थी। घटना की जानकारी लगते ही लड़की को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसके पिता अमित भारती की नेचुरल बीमारी से पीड़ित रहने के कारण मौत हो गया था। डेढ़ माह पहले पिता की हुई थी मौत
डेढ़ माह के अंदर पहले पिता की मौत हुई, उसके बाद घर की सबसे बड़ी और इकलौती बेटी की सर्पदंश से मौत हो गई। इस घटना ने ना ही परिवार को झकझोर दिया बल्कि गांव में इस परिवार की घटना से ग्रामीण मर्माहत है। इधर सदर अस्पताल के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस देर शाम सदर अस्पताल पहुंची और मृतिका किशोरी की कागजात तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विधायक से मांग किया कि जिस परिवार में यह हादसा हुआ है, वह काफी गरीब परिवार से हैं। इस कारण आपदा के तहत राशि देने की मांग की।

