STG माइंस में वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत:कतरास के कैलूडीह में हुआ हादसा, परिजनों ने काम ठप कराया; सुरक्षा की मांग

STG माइंस में वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत:कतरास के कैलूडीह में हुआ हादसा, परिजनों ने काम ठप कराया; सुरक्षा की मांग

कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह स्थित STG आउटसोर्सिंग माइंस में शनिवार को एक भारी वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि उनका शरीर जमीन में दब गया। मृतक पास के बटी कैलूडीह के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने माइंस का काम रोक दिया घटना की सूचना मिलने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आउटसोर्सिंग माइंस परिसर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने माइंस का काम रोक दिया। बड़ी संख्या में लोग माइंस परिसर में जमा हो गए, जिससे कंपनी का काम पूरी तरह बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद मो. शहाबुद्दीन भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने की मांग मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने परिवहन व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने की मांग की। लोगों का कहना है कि आउटसोर्सिंग माइंस बस्ती के काफी करीब है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए। साथ ही, वाहनों के चलने वाली जगहों पर साइन बोर्ड और दूसरी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और माइंस में काम बंद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *