पतंजलि के सामान की आड़ में शराब तस्करी:3 घंटे निगरानी के बाद टीम ने पकड़ा, ड्राइवर-खलासी को किया गिरफ्तार

पतंजलि के सामान की आड़ में शराब तस्करी:3 घंटे निगरानी के बाद टीम ने पकड़ा, ड्राइवर-खलासी को किया गिरफ्तार

दरभंगा में एक बड़े कंटेनर की तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। पतंजलि के सामान की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी। ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मद्य निषेध विभाग को सूचना दी थी कि एक कंटेनर ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम भरौल पेट्रोल पंप के पास पहुंची और संदिग्ध कंटेनर ट्रक पर नजर रखनी शुरू की। सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार के अनुसार, टीम करीब 3 घंटे तक सड़क किनारे निगरानी में खड़ी रही। इसके बाद कंटेनर की जांच की गई तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मामला बाइपास सड़क स्थित भरौल पेट्रोल पंप के पास की है। पतंजलि के कुछ सामान रखे थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर में पतंजलि के कुछ सामान भी रखे थे और उन्हीं सामानों की आड़ में शराब की खेप ले जाई जा रही थी। विभाग ने शराब के साथ कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
कहां से खेप लाई जा रही थी, पता लगा रही पुलिस सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि बरामद शराब की फिलहाल मात्रा और कीमत की गणना नहीं की गई है। कंटेनर और बरामद सामान को मद्य निषेध कार्यालय ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद शराब की कुल मात्रा, उसकी अनुमानित कीमत और कंटेनर में रखे पतंजलि के सामान की पूरी जानकारी दी जाएगी।
विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे दरभंगा में कहां पहुंचाया जाना था। दरभंगा में एक बड़े कंटेनर की तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। पतंजलि के सामान की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी। ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मद्य निषेध विभाग को सूचना दी थी कि एक कंटेनर ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम भरौल पेट्रोल पंप के पास पहुंची और संदिग्ध कंटेनर ट्रक पर नजर रखनी शुरू की। सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार के अनुसार, टीम करीब 3 घंटे तक सड़क किनारे निगरानी में खड़ी रही। इसके बाद कंटेनर की जांच की गई तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मामला बाइपास सड़क स्थित भरौल पेट्रोल पंप के पास की है। पतंजलि के कुछ सामान रखे थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर में पतंजलि के कुछ सामान भी रखे थे और उन्हीं सामानों की आड़ में शराब की खेप ले जाई जा रही थी। विभाग ने शराब के साथ कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
कहां से खेप लाई जा रही थी, पता लगा रही पुलिस सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि बरामद शराब की फिलहाल मात्रा और कीमत की गणना नहीं की गई है। कंटेनर और बरामद सामान को मद्य निषेध कार्यालय ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद शराब की कुल मात्रा, उसकी अनुमानित कीमत और कंटेनर में रखे पतंजलि के सामान की पूरी जानकारी दी जाएगी।
विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे दरभंगा में कहां पहुंचाया जाना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *