दरभंगा में 7 दिन से युवती लापता:भाई का आरोप- पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस को प्रेम-प्रसंग का शक

दरभंगा में 7 दिन से युवती लापता:भाई का आरोप- पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस को प्रेम-प्रसंग का शक

दरभंगा में 18 साल की युवती लापता हो गई है। उसके भाई ने जाले थाने में एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवती की बरामदगी और अनुसंधान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। युवती के 25 वर्षीय भाई ने बताया है कि 5 सितंबर की रात करीब 12 बजे बहन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि उनके घर के बगल में रहने वाला 21 वर्षीय युवक मो आरिफ भी घर से गायब है। आवेदन में भाई ने आरोप लगाया है कि मैं हिंदू हूूं और मो. आरिफ बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसने युवक की मां अजीमा खातून और बहन सालिया खातून पर भी इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया है। बेटी की चिंता में दो दिन से नहीं जला चूल्हा- मां
युवती के परिवार के लोग कैमरे के सामने कुछ कहने से बचते रहे। हालांकि युवती की मां ने बताया कि बेटी के अचानक घर से चले जाने के बाद पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने कहा कि बेटी की तलाश में परिवार के लोग लगातार इधर-उधर भटकते रहे। चिंता के कारण घर में दो दिनों तक चूल्हा तक नहीं जला। उन्होंने प्रशासन से बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।
सभी रिश्तेदारों से युवती के बारे में पूछा
युवती के भाई ने बताया कि बहन के अचानक गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी तलाश की। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, लुधियाना और कोलकाता समेत दूसरे स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों से भी संपर्क कर पूछा गया कि कहीं वहां तो नहीं पहुंची है। जब सभी संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने जाले थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी कि युवती की युवक से बातचीत होती थी। खोजबीन के दौरान उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली। परिवार ने युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर रही तलाश
जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कांड संख्या 196/26 दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई दीपशिखा को दी गई है। पुलिस युवती को जल्द से जल्द बरामद करने का प्रयास कर रही है। कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवती और युवक के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकेशन मिलने के बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर युवती को बरामद किया जाएगा। दरभंगा में 18 साल की युवती लापता हो गई है। उसके भाई ने जाले थाने में एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवती की बरामदगी और अनुसंधान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। युवती के 25 वर्षीय भाई ने बताया है कि 5 सितंबर की रात करीब 12 बजे बहन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि उनके घर के बगल में रहने वाला 21 वर्षीय युवक मो आरिफ भी घर से गायब है। आवेदन में भाई ने आरोप लगाया है कि मैं हिंदू हूूं और मो. आरिफ बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसने युवक की मां अजीमा खातून और बहन सालिया खातून पर भी इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया है। बेटी की चिंता में दो दिन से नहीं जला चूल्हा- मां
युवती के परिवार के लोग कैमरे के सामने कुछ कहने से बचते रहे। हालांकि युवती की मां ने बताया कि बेटी के अचानक घर से चले जाने के बाद पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने कहा कि बेटी की तलाश में परिवार के लोग लगातार इधर-उधर भटकते रहे। चिंता के कारण घर में दो दिनों तक चूल्हा तक नहीं जला। उन्होंने प्रशासन से बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।
सभी रिश्तेदारों से युवती के बारे में पूछा
युवती के भाई ने बताया कि बहन के अचानक गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी तलाश की। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, लुधियाना और कोलकाता समेत दूसरे स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों से भी संपर्क कर पूछा गया कि कहीं वहां तो नहीं पहुंची है। जब सभी संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने जाले थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी कि युवती की युवक से बातचीत होती थी। खोजबीन के दौरान उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली। परिवार ने युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर रही तलाश
जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कांड संख्या 196/26 दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई दीपशिखा को दी गई है। पुलिस युवती को जल्द से जल्द बरामद करने का प्रयास कर रही है। कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवती और युवक के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकेशन मिलने के बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर युवती को बरामद किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *