नमस्कार, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में 45 मिनट बैठक हुई। होर्मुज स्ट्रेट के बाद अब एक और समुद्री ऑयल रूट बाब अल-मंदेब स्ट्रेट संकट में है। यमन के हूती विद्रोहियों ने यहां कब्जे का एलान किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट किया जा सकेगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. BRICS में पुतिन का अमेरिका-यूरोप पर तंज: कमजोर देश खुद को G7 क्यों कहते हैं; मोदी बोले- ब्रिक्स देशों में दुनिया की 40% GDP रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और यूरोप पर तंजा कसते हुए कहा कि पश्चिम अब कमजोर हो रहा है, पता नहीं ये देश खुद को G7 क्यों कहते हैं। पुतिन शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड चर्चा में शामिल हुए। वहीं, फोरम में पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी रहती है। ये दुनिया की 40% GDP में हिस्सा रखते हैं। भारत व्यापार बढ़ाना चाहता है और इसके लिए सुरक्षित समुद्री रास्ते जरूरी हैं। पुतिन ने मोदी को रूस आने का न्योता दिया प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में 45 मिनट बैठक हुई। दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे। पुतिन ने मोदी को 24वें भारत-रूस समिट के लिए रूस आने का न्योता दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया। बिजनेस फोरम में 4 ब्रिक्स नेताओं के अहम बयान पूरी खबर पढ़ें… 2. होर्मुज के बाद अब दूसरे तेल रूट पर संकट: अल मंदेब पर हूती विद्रोहियों का कब्जा; कहा- सऊदी अरब के अलावा किसी का जहाज नहीं रोकेंगे होर्मुज स्ट्रेट के बाद अब एक और समुद्री ऑयल रूट बाब अल-मंदेब स्ट्रेट संकट में है। यमन के हूती विद्रोहियों ने यहां कब्जे का एलान किया। बाब-अल-मंदेब एशिया और यूरोप के बीच जहाजों की आवाजाही के लिए अहम रास्ता है। हूती सैन्य प्रवक्ता ने कहा- सऊदी समर्थित सेनाओं ने बाब अल-मंदेब के बीच स्थित पेरिम द्वीप पर से कंट्रोल खो दिया है। अब हमारा 5,400 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा हो गया है। इस स्ट्रेट से सऊदी अरब को छोड़, बाकी सभी देशों के जहाजों के गुजरने की इजाजत है। रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने हूतियों को सैन्य सलाह और मदद दी थी। एक राजनयिक के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कई वरिष्ठ कमांडर यमन में मौजूद हैं। अभियान शुरू होने से पहले ईरान और हूतियों के बीच कई बैठकें भी हुई थीं। ट्रम्प ने सऊदी की एयरस्ट्राइक की मांग ठुकराई एक्सिऑन की रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को अमेरिकी मदद की उम्मीद थी। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रम्प से सीधे अमेरिकी हवाई हमले करने की अपील की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 3. सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा, 6.41 करोड़ जुर्माना वसूलने पर रोक भी लगाई सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराने के मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत देते हुए 6.41 करोड़ रुपए के जुर्माना वसूलने पर रोक लगा दी। साथ ही, कोर्ट ने अगले तीन हफ्तों में सरकार को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया। 5 सितंबर को ढहाई गई थी मस्जिद: याचिका पर सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। 9 सितंबर को मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली मोहम्मद तनवीर अहमद की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि प्रशासन ने पर्याप्त कानूनी नोटिस और वैध ध्वस्तीकरण आदेश के बिना 5 सितंबर को कार्रवाई की। जुमे पर ड्रोन से निगरानी, 1000 जवान तैनात रहे: ध्वस्तीकरण के 6 दिन बाद जुमे की नमाज को देखते हुए सहारनपुर में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिले में हाईअलर्ट रहा। PAC और RRF के करीब 1000 जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी की गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. गोंडा कारोबारी हत्याकांड- मंत्री निषाद SP पर भड़के, अखिलेश बोले- भाजपा के लोगों ने हत्या कराई गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार दोपहर परिवार वाले शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। करीब चार घंटे चले हंगामे के बीच 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इससे पहले सर्किट हाउस के बाहर भारी फोर्स देखकर संजय निषाद SP अभिषेक झा पर भड़क गए। स्वागत के लिए बुके लेकर पहुंचे SP को फटकार लगाई। कहा- इतनी फोर्स क्यों लगाई है? सरकार की छवि क्यों खराब कर रहे हो? जहां फोर्स लगानी चाहिए, वहां नहीं लगाई। निषाद पार्टी के झंडे के साथ कारोबारी की अंतिम विदाई: संजय निषाद के पहुंचने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने लिखित में मांगें पूरी करने का भरोसा दिया। जिसके बाद घरवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। कारोबारी के शव पर निषाद पार्टी का झंडा रखकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। घाघरा नदी के किनारे कारोबारी का अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश बोले- कारोबारी की हत्या में भाजपा के लोग शामिल: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या में भाजपा के लोग शामिल हैं। सरकार इस मामले पर जवाब क्यों नहीं दे रही? पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी की बजाय तमाशा देख रही है। पूरी खबर पढ़ें… 5. मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग, गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वनटैग (OneTag) सर्विस लॉन्च की है। अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा। वनटैग से क्या बदला? पुरानी व्यवस्था: अभी फास्टैग यूजर को बैंक बदलने के लिए पुराना टैग अकाउंट बंद करना पड़ता था। इसके बाद नए सिरे से ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करके नया फिजिकल स्टीकर बनवाना होता था। नई व्यवस्था: अब यूजर को पुराना अकाउंट बंद नहीं करना पड़ेगा। एक ही फास्टैग स्टिकर अलग-अलग बैंकों के बीच पोर्टेबल हो जाएगा। टोल प्लाजा पर कोई बदलाव नहीं: टोल प्लाजा पर टैक्स कटने का तरीका बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। आपको टोल पर गाड़ी रोकने या कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 6. केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटा, लैंडस्लाइड से बंद, यूपी के मिर्जापुर में पुल, फर्रुखाबाद में हाईवे डूबा; MP के दमोह में बाढ़ के हालात उत्तराखंड के केदारनाथ में शुक्रवार को बादल फटा। इसके बाद लैंडस्लाइड हुई। बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया। वहीं, यूपी में लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मिर्जापुर में पुल तो फर्रुखाबाद में हाईवे डूब गया। मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। बिहार में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे 2,360 गांवों में करीब 44 लाख लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. MP जहरीली शराबकांड-मुख्य आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा; 32 मौतों के मामले में वॉन्टेड था मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब मामले में मुख्य आरोपी रवि लखेरा पकड़ा गया। बरायठा के जंगलों में पुलिस और रवि की मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली रवि के पैर मेें लगी। रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रहता था। दरअसल, 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच 31 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई। हालांकि, प्रशासन 18 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। पुलिस ने अबतक 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें रवि लखेरा समेत 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। 13 आरोपी फरार हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: IMF ने कहा- दुनिया का ग्रोथ इंजन है भारत: GDP ग्रोथ अनुमान से बेहतर 7.8% रही, ऊर्जा संकट के बावजूद मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: देशभर में बैंकों की हड़ताल: चेक क्लीयरेंस, नकद जमा के काम अटके: मप्र में ₹5,500 करोड़ के कारोबार पर असर (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: नेपाल में बाढ़ से तबाही, ₹45 हजार करोड़ लगेंगे:यह देश की GDP का 11%; बाढ़ से 16 लाख लोग प्रभावित, 1377 की मौत (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: जासूसी कांड के बाद पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के नियम बदले: प्राइवेट टूर पर रोक, वीजा अप्लाई की शर्तें भी बदलीं (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: BRICS में मेहमानों को गिफ्ट में गुडी बैग दिया:इसमें बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा; मकसद भारतीय संस्कृति से परिचित कराना (पूरी खबर पढ़ें) 6. एक्शन: थार-फॉर्च्यूनर लेकर सड़क पर ‘भाईगिरी’ नहीं चलेगी: दमन में सैकड़ों मालिकों ने ली शपथ; हाथों में पोस्टर- गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं; VIDEO वायरल (पूरी खबर पढ़ें) 7. मार्केट: चांदी आज ₹3,742 गिरकर ₹2.30 लाख/kg पर आई:15 दिन में चांदी ₹14 हजार और सोना ₹7 हजार सस्ता हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 8. महाराष्ट्र: ट्रक-बोलेरो भिड़े, 3 बच्चों समेत 8 की मौत: जेसीबी-क्रेन से गाड़ी हटाई गई; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 9. एंटरटेंमेंट: कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप: बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका (पूरी खबर पढ़ें) 10. जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार: हिरानगर सेक्टर में फेंसिंग के पास पकड़ा गया, उम्र 60-65 साल; पूछताछ जारी (पूरी खबर पढ़ें) 11. हैदराबाद: सेना के चोरी हुए हथियार जब्त: कैंटोनमेंट का एक कर्मचारी अरेस्ट, 2 रूम के ताले तोड़ चुराए थे हाईटेक वेपंस (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 26 साल के लड़के के पेट में मिली बच्चेदानी दिल्ली में 26 साल के युवक के पेट में बच्चेदानी और फैलोपियन ट्यूब मिली। युवक का स्पर्म काउंट जीरो आया। डॉक्टरों ने इसे पर्सिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम बताया। दुनिया में अब तक इसके 300 से कम केस सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: भारत के लिए सुखोई-57 क्यों जरूरी; वायुसेना के पास 13 स्क्वाड्रन कम, पाकिस्तान को मिलने वाला है 5वीं पीढ़ी का जेट 2. भास्कर एक्सप्लेनर: पुतिन से पहले पहुंच जाता है उनका टॉयलेट:जिनपिंग स्पेशल कार साथ लाते हैं; BRICS समिट में विदेशी नेताओं की सिक्योरिटी के क्या-क्या इंतजाम 3. नेपाल से भास्कर: चीन-नेपाल के वैज्ञानिक तीन बार मिले, खतरा नहीं भांप पाए:बाढ़ सब बहा ले गई, तब 4 हजार लोगों को फोन पर भेजा अलर्ट मैसेज 3. जरूरत की खबर: क्या बॉडी बनाने के लिए क्रिएटिन जरूरी:डॉक्टर से जानें क्या है ये सप्लीमेंट, इसके फायदे-नुकसान और 5 सावधानियां 4. मेंटल हेल्थ: रात होते ही एक्टिव होता दिमाग: नींद नहीं आती, ऑफिस से लेकर भविष्य और मौत तक की चिंता सताती है, क्या करूं 5. इंटरव्यू: 750+ फिल्में कीं, स्टार बने, गरीबी का डर नहीं गया: रवि किशन बोले- सेवन स्टार होटल में अच्छा खाना ऑर्डर करने से डरता हूं 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में कांग्रेस का टिकट चाहिए तो 20 लाख दिखाओ:2027 चुनाव में पार्टी फंड बंद; जीतने वाले को 40 लाख ‘इनाम’ 7. भास्कर एनालिसिस: आकाश आनंद के लिए रामजी गौतम कैसे बने ‘खलनायक’:ससुर-दामाद को पार्टी से बाहर करने के पीछे की पूरी कहानी पढ़िए 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: सीकर कलेक्टर आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर उठे सवाल: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, IAS का दावा- झारखंड में मोदी ओबीसी कैटेगरी में 9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: राजस्थान-ट्रांसफर बैन, लेकिन फर्जी डेपुटेशन लेटर से टीचर्स की जॉइनिंग: AI से बनाकर 50-50 हजार रुपए में बेचे, सरकारी शिक्षक मास्टरमाइंड 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: पोते ने बताए नीम करोली बाबा के किस्से:40 साल गांव प्रधान रहे थे बाबा, फिल्म को शो नहीं मिलने पर फ्री में दिखाया 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार विधान परिषद में बदले जाएंगे सभापति:BJP की जगह JDU अपना बनाएगी, ललन सर्राफ का नाम सबसे आगे, डॉ. संजीव भी रेस में 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: बांस, दाल और धूप-अगरबत्ती से बनी गणेश प्रतिमाएं:रायपुर में 3 महीने की मेहनत से तैयार, 30 साल से मूर्तियां बना रहा परिवार 13. भास्कर इंटरव्यू: ‘शुद्धिकरण वाले भाजपाई नहीं, मामले को तूल देना गलत’:पर्यटन मंत्री बोले- कांग्रेस के आरोपों में कोई दम नहीं; झील बनते ही ‘मिनी नैनीताल’ बनेगा सतपुली 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों के लिए कारोबार बढ़ाने की योजना पर काम करने का समय अनुकूल है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

