वाराणसी में खराब मौसम के चलते दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट IX1827 को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। मौसम की स्थिति को देखते हुए विमान को वाराणसी के बजाय लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। रात 9:49 बजे लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग फ्लाइट IX1827 ने रात 9:49 बजे (IST) लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। खराब मौसम के कारण वाराणसी में विमान की लैंडिंग संभव नहीं होने पर उसे लखनऊ भेजा गया। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ में उतारा गया है।

