रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:9 साल की बच्ची से किया था गलत काम, पैर में लगी गोली

रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:9 साल की बच्ची से किया था गलत काम, पैर में लगी गोली

इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से रेप करने वाले साधु को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साधु अजब सिंह (45) बच्ची को खाने-पीने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। शुक्रवार को पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। खाने-पीने का लालच देकर की थी दरिंदगी
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को पीड़ित पिता की सूचना पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि जब नौ साल की बच्ची खेत की ओर जा रही थी, तब आरोपी अजब सिंह उसे फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) और 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा (अपराध संख्या 38/2026) दर्ज किया था। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गईं। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ब्रम्हाणी मंदिर से पीहरपुर खारजा नहर पुल की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने जब उसे घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
अवैध तमंचा बरामद, नए मुकदमे दर्ज
आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। मौके से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में बलरई थाने में बीएनएस की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला (अपराध संख्या 39/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी और सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आलोक कुमार की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *