जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प टीम:स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, फर्रुखाबाद और कानपुर के विशेषज्ञ शामिल

जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प टीम:स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, फर्रुखाबाद और कानपुर के विशेषज्ञ शामिल

मैनपुरी के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस टीम में फर्रुखाबाद सीएमओ कार्यालय से डॉक्टर शेखर और कानपुर से हेल्थ पब्लिक एक्सपर्ट डॉक्टर दुर्गेश मिश्रा शामिल थे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की ओपीडी, एनआरसी, अलग-अलग वार्डों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और मेडिकल वेस्ट के निपटान की व्यवस्था देखी गई। टीम ने पर्चा काउंटर और दवा काउंटर डिस्पेंसरी पर खास ध्यान दिया। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन जगहों पर व्यवस्थाएं और बेहतर करने की बात कही गई, ताकि मरीजों को इलाज और दवा लेने में कोई दिक्कत न हो। आने वाले संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल में बने स्वाइन फ्लू वार्ड का भी टीम ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही लैब की व्यवस्थाएं और ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर भी देखे गए। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए। कायाकल्प टीम ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए सार्वजनिक जगहों पर जल्द ही पोस्टर और जानकारी वाली सामग्री लगाने पर जोर दिया। टीम के सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी सार्वजनिक रूप से दिखने से मरीजों को सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने इस काम को जनहित में जल्द पूरा करने पर खास ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस राज सिंह, डायरेक्टर अपर्णा सिंह, गीता यादव, मेट्रोन सुपरवाइजर विष्णु समेत अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *