पुलिस ने 100 से ज्यादा चोरी-गुम मोबाइल खोजकर लौटाए:पठानकोट में मालिकों के चेहरे खिले; एसएसपी की मौजूदगी में सौंपे फोन

पुलिस ने 100 से ज्यादा चोरी-गुम मोबाइल खोजकर लौटाए:पठानकोट में मालिकों के चेहरे खिले; एसएसपी की मौजूदगी में सौंपे फोन

पठानकोट पुलिस ने चोरी और गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस ने इन मोबाइल फोन को एक कार्यक्रम के दौरान उनके मालिकों को लौटाया। लंबे समय बाद अपना फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। मलिकपुर स्थित डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी पठानकोट की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी से संबंधित जानकारी साझा की। इसके बाद बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। लोग बोले- मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी मोबाइल वापस मिलने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें अपना फोन दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं थी। पुलिस की लगातार कोशिशों के चलते उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका। लोगों ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत 100 से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद मोबाइल की पहचान और सत्यापन के बाद उन्हें संबंधित मालिकों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि गुम और चोरी हुए अन्य मोबाइल फोन को भी बरामद करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *