जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:जनवरी से अब तक 122 गिरफ्तार, 14 लाख 700 रुपए नकद समेत सामान बरामद

जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:जनवरी से अब तक 122 गिरफ्तार, 14 लाख 700 रुपए नकद समेत सामान बरामद

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी की। नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों से इन पांच साइबर आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड मिले हैं। साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह गांव में और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव के तालाब के पास आम के बागान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को नारायणपुर से और दो को करमाटांड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तसलीम अंसारी (20), मनजीर अंसारी (21), अब्दुल लतीफ (27), उस्मान गनी (25) और जितेंद्र मंडल (43) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को फोन करते थे। वे 999 रुपए कैशबैक मिलने का लालच देते थे और उसे ‘एक्सेप्ट’ करने को कहते थे। जैसे ही पीड़ित ‘एक्सेप्ट’ करता था, उसके खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे। इसके अलावा, वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत दूसरे बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने का झांसा देते थे। लोगों के मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करवाई जाती थी। इस फाइल के जरिए क्रेडिट कार्ड से जुड़ी निजी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की जाती थी। इस मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में केस नंबर 58/26 दर्ज किया गया है। बीएनएस, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था। जनवरी से अब तक 122 साइबर आरोपी गिरफ्तार पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक साइबर अपराध के मामलों में कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 304 मोबाइल, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, तीन लैपटॉप, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 14 लाख 700 रुपए नकद और 11 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है। जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी की। नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों से इन पांच साइबर आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड मिले हैं। साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह गांव में और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव के तालाब के पास आम के बागान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को नारायणपुर से और दो को करमाटांड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तसलीम अंसारी (20), मनजीर अंसारी (21), अब्दुल लतीफ (27), उस्मान गनी (25) और जितेंद्र मंडल (43) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को फोन करते थे। वे 999 रुपए कैशबैक मिलने का लालच देते थे और उसे ‘एक्सेप्ट’ करने को कहते थे। जैसे ही पीड़ित ‘एक्सेप्ट’ करता था, उसके खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे। इसके अलावा, वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत दूसरे बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने का झांसा देते थे। लोगों के मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करवाई जाती थी। इस फाइल के जरिए क्रेडिट कार्ड से जुड़ी निजी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की जाती थी। इस मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में केस नंबर 58/26 दर्ज किया गया है। बीएनएस, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था। जनवरी से अब तक 122 साइबर आरोपी गिरफ्तार पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक साइबर अपराध के मामलों में कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 304 मोबाइल, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, तीन लैपटॉप, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 14 लाख 700 रुपए नकद और 11 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *