धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी बस्ती मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का सिर और धड़ अलग-अलग जगहों पर बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव निवासी किशोर कुमार महतो शौच के लिए जंगल गया था। तभी उसकी नजर महिला के पैर पर पड़ी। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। धड़ से कुछ दूरी पर मिला सिर ग्रामीणों ने मौके पर देखा तो महिला का शव पड़ा था और सिर शरीर से अलग था। आशीष महतो ने बलियापुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री भी मिली है। महिला की पहचान में जुटी पुलिस इसे देखकर स्थानीय लोगों ने महिला की नरबलि देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी नरबलि की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि रांची से एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। दोनों टीमों की जांच के बाद घटना से जुड़े कई सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस महिला की पहचान कराने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में लगी है। धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी बस्ती मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का सिर और धड़ अलग-अलग जगहों पर बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव निवासी किशोर कुमार महतो शौच के लिए जंगल गया था। तभी उसकी नजर महिला के पैर पर पड़ी। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। धड़ से कुछ दूरी पर मिला सिर ग्रामीणों ने मौके पर देखा तो महिला का शव पड़ा था और सिर शरीर से अलग था। आशीष महतो ने बलियापुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री भी मिली है। महिला की पहचान में जुटी पुलिस इसे देखकर स्थानीय लोगों ने महिला की नरबलि देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी नरबलि की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि रांची से एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। दोनों टीमों की जांच के बाद घटना से जुड़े कई सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस महिला की पहचान कराने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में लगी है।

