पटना- सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU की रेड:मुंबई में 1.75 करोड़ करोड़ की जमीन खरीदी; गया में होटल कारोबारी के यहां ED की दबिश

पटना- सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU की रेड:मुंबई में 1.75 करोड़ करोड़ की जमीन खरीदी; गया में होटल कारोबारी के यहां ED की दबिश

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार, SVU की पांच अलग-अलग टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के दफ्तर में भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इनकी पोस्टिंग वर्तमान में लधु जल संसाधन विभाग के छपरा अंचल में अधीक्षण अभियंता के तौर पर है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में राजेंद्र कुमार ने मुंबई के पनवेल इलाके में करीब 75 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। गया में होलट ग्रुप पर ED की रेड
बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गया के एक होटल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को गया और बोधगया में रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। कंपनी के निदेशक अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत व नितेश से जुड़े परिसरों में भी जांच टीम पहुंची। ईडी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। टीम ने एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जाने की बात सामने आई है। पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार, SVU की पांच अलग-अलग टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के दफ्तर में भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इनकी पोस्टिंग वर्तमान में लधु जल संसाधन विभाग के छपरा अंचल में अधीक्षण अभियंता के तौर पर है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में राजेंद्र कुमार ने मुंबई के पनवेल इलाके में करीब 75 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। गया में होलट ग्रुप पर ED की रेड
बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गया के एक होटल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को गया और बोधगया में रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। कंपनी के निदेशक अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत व नितेश से जुड़े परिसरों में भी जांच टीम पहुंची। ईडी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। टीम ने एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जाने की बात सामने आई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *