कर्ज के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला:गोपालगंज में व्यवसाय के लिए 50 हजार दिए थे उधार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया घायल

कर्ज के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला:गोपालगंज में व्यवसाय के लिए 50 हजार दिए थे उधार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया घायल

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला किया गया है। आरोप है कि 50 हजार रुपए का कर्ज मांगने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उसे घायल कर दिया गया। घायल कर्मी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी कर्मी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के पंचरुकिया गांव निवासी बिट्टू कुमार तिवारी (35) के रूप में हुई है। घर लौटने के दौरान लोगों ने जबरन रोका बिट्टू स्थानीय पेट्रोल पंप पर काम करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। यह घटना तब हुई जब वह रात को अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। बलहा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। परिजनों ने बताया कि हमले की मुख्य वजह पैसों का लेन-देन है। बिट्टू ने गांव के एक व्यक्ति को व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपए उधार दिए थे। जब बिट्टू ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि पैसे न देने की नीयत से आरोपियों ने रंजिश रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा युवक परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने बिट्टू पर अचानक लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके ताबड़तोड़ वार से युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर दौड़े, तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बरौली थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला किया गया है। आरोप है कि 50 हजार रुपए का कर्ज मांगने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उसे घायल कर दिया गया। घायल कर्मी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी कर्मी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के पंचरुकिया गांव निवासी बिट्टू कुमार तिवारी (35) के रूप में हुई है। घर लौटने के दौरान लोगों ने जबरन रोका बिट्टू स्थानीय पेट्रोल पंप पर काम करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। यह घटना तब हुई जब वह रात को अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। बलहा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। परिजनों ने बताया कि हमले की मुख्य वजह पैसों का लेन-देन है। बिट्टू ने गांव के एक व्यक्ति को व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपए उधार दिए थे। जब बिट्टू ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि पैसे न देने की नीयत से आरोपियों ने रंजिश रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा युवक परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने बिट्टू पर अचानक लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके ताबड़तोड़ वार से युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर दौड़े, तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बरौली थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *