‘जिम संचालक मुझ पर फिजिकल होने का दबाव बनाता है’:चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगाकर आपतिजनक वीडियो बनाया; आरोपी बोला- 5 लाख नहीं दिए तो फंसाया

‘जिम संचालक मुझ पर फिजिकल होने का दबाव बनाता है’:चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगाकर आपतिजनक वीडियो बनाया; आरोपी बोला- 5 लाख नहीं दिए तो फंसाया

दरभंगा में एक लड़की ने लहेरियासराय के जिम संचालक पर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जिम संचालक ने चेंजिंग रूम हिडन कैमरा लगाया था। इस दौरान उसने कपड़े चेंज करने के दौरान का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने के नाम पर फिजिकल होने का दबाव बनाता है। वहीं, आरोपी जिम संचालक का कहना है कि लड़की ने झूठा आरोप लगाया है। लड़की का मेरे दोस्त के साथ अफेयर है। मेरे दोस्त ने ही पहले मेरे मोबाइल से लड़की को आपत्तिजनक वीडियो, लिंक और फोटो भेजे। इसके बाद फिजिकल रिलेशन की डिमांड की। लड़की और मेरे दोस्त ने मुझे झूठे केस में फंसाने के नाम पर 10 लाख रुपए मांगे। मैंने 5 लाख रुपए दे दिया, बाकी के 5 लाख देने से इनकार करने पर झूठा आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर इलाके का है। लड़की के आवेदन के अनुसार, वो करीब छह महीने तक सैदनगर स्थित फिटनेस-24 जिम जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान जिम संचालक शराफत हुसैन से हुई। आरोप है कि करीब तीन महीने से शराफत लगातार उसे फोन और व्हाट्सएप मैसेज करने लगा। युवती का कहना है कि आरोपी उसे शॉपिंग और रेस्टोरेंट जाने के साथ ही अकेले मिलने के लिए दबाव देता था। व्यक्तिगत और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया गया है। जिम जाना छोड़ा, फिर भी संपर्क करने का आरोप लड़की के मुताबिक उसने कई बार अपनी असहमति जताई, लेकिन इसके बावजूद फोन और मैसेज का सिलसिला बंद नहीं हुआ। लगातार परेशान किए जाने के कारण उसने जिम जाना भी छोड़ दिया। इसके बाद भी रास्ते में परेशान करने और संपर्क करने का प्रयास किए जाने का आरोप उसने लगाया है। हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग का दावा कर धमकी देने का आरोप शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि जिम संचालक ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगे होने की बात कहकर उसे डराता था। आरोप है कि वह आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड होने की बात कहते हुए धमकी देता था कि उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। युवती ने रात में फोन करने और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने का भी आरोप लगाया है। उसने शिकायत के साथ संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। आरोपी बोला- दोस्त अकरम मेरे मोबाइल से करता था मैसेज इधर, जिम संचालक शराफत हुसैन ने युवती के आरोपों को गलत बताते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। उसका कहना है कि युवती से उसकी कोई दोस्ती नहीं थी। शराफत के अनुसार, युवती का उसके दोस्त अकरम के साथ प्रेम संबंध था और अकरम ही उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर युवती को मैसेज किया करता था। शराफत ने आरोप लगाया कि उसे मामले में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग की गई और 5 लाख रुपये लिए भी गए। इसके बाद उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत की गई। भाई ने भी अकरम से संबंध होने का लगाया आरोप आरोपी के भाई आरिफ मुहम्मद ने भी युवती के आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि युवती उसके भाई के जिम में केवल व्यायाम करने आती थी। आरिफ ने दावा किया कि युवती की दोस्ती अकरम नाम के युवक से थी और दोनों साथ घूमते थे। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई को जानबूझकर फंसाया जा रहा है और जिम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आरिफ ने भी युवती पर रुपए मांगने का आरोप लगाया। मामले में युवती की ओर से लगाए गए उत्पीड़न, अश्लील मैसेज और वीडियो वायरल करने की धमकी के आरोप, आरोपी पक्ष की ओर से लगाए गए पांच लाख रुपए मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। दरभंगा में एक लड़की ने लहेरियासराय के जिम संचालक पर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जिम संचालक ने चेंजिंग रूम हिडन कैमरा लगाया था। इस दौरान उसने कपड़े चेंज करने के दौरान का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने के नाम पर फिजिकल होने का दबाव बनाता है। वहीं, आरोपी जिम संचालक का कहना है कि लड़की ने झूठा आरोप लगाया है। लड़की का मेरे दोस्त के साथ अफेयर है। मेरे दोस्त ने ही पहले मेरे मोबाइल से लड़की को आपत्तिजनक वीडियो, लिंक और फोटो भेजे। इसके बाद फिजिकल रिलेशन की डिमांड की। लड़की और मेरे दोस्त ने मुझे झूठे केस में फंसाने के नाम पर 10 लाख रुपए मांगे। मैंने 5 लाख रुपए दे दिया, बाकी के 5 लाख देने से इनकार करने पर झूठा आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर इलाके का है। लड़की के आवेदन के अनुसार, वो करीब छह महीने तक सैदनगर स्थित फिटनेस-24 जिम जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान जिम संचालक शराफत हुसैन से हुई। आरोप है कि करीब तीन महीने से शराफत लगातार उसे फोन और व्हाट्सएप मैसेज करने लगा। युवती का कहना है कि आरोपी उसे शॉपिंग और रेस्टोरेंट जाने के साथ ही अकेले मिलने के लिए दबाव देता था। व्यक्तिगत और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया गया है। जिम जाना छोड़ा, फिर भी संपर्क करने का आरोप लड़की के मुताबिक उसने कई बार अपनी असहमति जताई, लेकिन इसके बावजूद फोन और मैसेज का सिलसिला बंद नहीं हुआ। लगातार परेशान किए जाने के कारण उसने जिम जाना भी छोड़ दिया। इसके बाद भी रास्ते में परेशान करने और संपर्क करने का प्रयास किए जाने का आरोप उसने लगाया है। हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग का दावा कर धमकी देने का आरोप शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि जिम संचालक ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगे होने की बात कहकर उसे डराता था। आरोप है कि वह आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड होने की बात कहते हुए धमकी देता था कि उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। युवती ने रात में फोन करने और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने का भी आरोप लगाया है। उसने शिकायत के साथ संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। आरोपी बोला- दोस्त अकरम मेरे मोबाइल से करता था मैसेज इधर, जिम संचालक शराफत हुसैन ने युवती के आरोपों को गलत बताते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। उसका कहना है कि युवती से उसकी कोई दोस्ती नहीं थी। शराफत के अनुसार, युवती का उसके दोस्त अकरम के साथ प्रेम संबंध था और अकरम ही उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर युवती को मैसेज किया करता था। शराफत ने आरोप लगाया कि उसे मामले में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग की गई और 5 लाख रुपये लिए भी गए। इसके बाद उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत की गई। भाई ने भी अकरम से संबंध होने का लगाया आरोप आरोपी के भाई आरिफ मुहम्मद ने भी युवती के आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि युवती उसके भाई के जिम में केवल व्यायाम करने आती थी। आरिफ ने दावा किया कि युवती की दोस्ती अकरम नाम के युवक से थी और दोनों साथ घूमते थे। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई को जानबूझकर फंसाया जा रहा है और जिम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आरिफ ने भी युवती पर रुपए मांगने का आरोप लगाया। मामले में युवती की ओर से लगाए गए उत्पीड़न, अश्लील मैसेज और वीडियो वायरल करने की धमकी के आरोप, आरोपी पक्ष की ओर से लगाए गए पांच लाख रुपए मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *