Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UNLF और PLA समेत तीन आतंकी पकड़े गए

Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UNLF और PLA समेत तीन आतंकी पकड़े गए

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस बयान में यह जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि इन तीनों उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

तेंगनौपाल जिले के खारो खुल्लेन में एक तलाशी अभियान के दौरान यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान थौबल जिले के हेइरोक निवासी एन. सुरेश सिंह (26) के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स की खुफिया सूचना के आधार पर इंफाल पूर्वी जिले के खाबेसोई से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा गया।

उसकी पहचान एम. सनथोई मेइतेई के रूप में हुई है और वह कथित तौर पर संगठन के नए सदस्यों की भर्ती करने में शामिल था। इसके अलावा, बिष्णुपुर जिले के कुंबी थाना क्षेत्र के इथाई कुंबी से कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के 43 वर्षीय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *