जाति प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने महिला से रेप:पीड़िता का आरोप- विरोध करने पर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी; दतिया में FIR

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने महिला से रेप:पीड़िता का आरोप- विरोध करने पर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी; दतिया में FIR

दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत 30 वर्षीय महिला ने एक युवक पर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले वह नंबर-1 स्कूल के पास स्थित सेवा केंद्र पर अपने बच्चे का जाति प्रमाण पत्र बनवाने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामनगर कॉलोनी के गामा अखाड़ा निवासी सुनील राय से हुई। सुनील ने जान-पहचान होने की बात कहते हुए प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही और दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए। आरोप- जान से मारने की धमकी दी
महिला ने बताया कि 9 सितंबर की दोपहर सुनील का फोन आया। उसने कहा कि बच्चे का जाति प्रमाण पत्र तैयार है और बुंदेला कॉलोनी आकर ले जाओ। महिला वहां पहुंची तो सुनील उसे अपने कमरे पर ले गया। आरोप है कि कमरे का दरवाजा बंद कर उसने महिला की मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर महिला और उसके बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप है। डरी हुई महिला ने फोन कर अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *