आशुतोष शंकर बोले-‘पहले दिनदहाड़े होती थी हत्या और लूट’:राजेश राम के ‘गुंडा-मवाली राज’ वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार

आशुतोष शंकर बोले-‘पहले दिनदहाड़े होती थी हत्या और लूट’:राजेश राम के ‘गुंडा-मवाली राज’ वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के बिहार सरकार पर लगाए गए ‘गुंडा-मवाली राज’ के आरोपों पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी के निवर्तमान बिहार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपने शासनकाल का इतिहास देखना चाहिए। दरअसल, राजेश राम ने सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी की सरकार में बिहार में गुंडा-मवाली राज चल रहा है। ‘पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए’ राजेश राम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष शंकर सिंह ने कहा कि जो लोग आज जंगलराज और गुंडा-मवाली राज की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती शासन में दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती थीं। कांग्रेस के शासनकाल पर भी उठाए सवाल बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देश में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। साथ ही राजीव गांधी के कार्यकाल में हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी उल्लेख किया। ‘आरजेडी के जंगलराज को लोग भूले नहीं’ आशुतोष शंकर सिंह ने बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी आरजेडी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी के शासनकाल के ‘जंगलराज’ को बिहार की जनता आज भी भूली नहीं है। उनके मुताबिक, उस दौर को याद कर लोग आज भी सिहर उठते हैं। कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा बीजेपी नेता ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ‘विपक्ष पहले अपना हिसाब दे’ आशुतोष शंकर सिंह ने विपक्ष से आरोप लगाने के बजाय अपने शासनकाल का हिसाब जनता के सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख चुकी है और मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के बिहार सरकार पर लगाए गए ‘गुंडा-मवाली राज’ के आरोपों पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी के निवर्तमान बिहार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपने शासनकाल का इतिहास देखना चाहिए। दरअसल, राजेश राम ने सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी की सरकार में बिहार में गुंडा-मवाली राज चल रहा है। ‘पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए’ राजेश राम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष शंकर सिंह ने कहा कि जो लोग आज जंगलराज और गुंडा-मवाली राज की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती शासन में दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती थीं। कांग्रेस के शासनकाल पर भी उठाए सवाल बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देश में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। साथ ही राजीव गांधी के कार्यकाल में हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी उल्लेख किया। ‘आरजेडी के जंगलराज को लोग भूले नहीं’ आशुतोष शंकर सिंह ने बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी आरजेडी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी के शासनकाल के ‘जंगलराज’ को बिहार की जनता आज भी भूली नहीं है। उनके मुताबिक, उस दौर को याद कर लोग आज भी सिहर उठते हैं। कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा बीजेपी नेता ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ‘विपक्ष पहले अपना हिसाब दे’ आशुतोष शंकर सिंह ने विपक्ष से आरोप लगाने के बजाय अपने शासनकाल का हिसाब जनता के सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख चुकी है और मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार काम कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *