सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड में रायपुर से बोखड़ा प्रखंड के नया टोल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब है। करीब 500 मीटर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के पानी से ये गड्ढे भर गए हैं। सड़क की इस बदहाली के विरोध में ग्रामीण 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं। कूरहर पंचायत क्षेत्र में यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी से भरे गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। युवा पिंटू कुमार अपने साथियों के साथ 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने अब सड़क पर जमा पानी के बीच ही चौकी लगाकर धरना शुरू कर दिया है। युवाओं ने सड़क की स्थिति देखने की मांग की पानी के बीच बैठकर आंदोलन करने की तस्वीरें सड़क की गंभीर स्थिति को दिखा रही हैं। भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं ने विधायक रामेश्वर महतो और सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखने की मांग की है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर आकर समस्या नहीं देखते और समाधान की पहल नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खराब सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह सड़क आसपास के कई गांवों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड में रायपुर से बोखड़ा प्रखंड के नया टोल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब है। करीब 500 मीटर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के पानी से ये गड्ढे भर गए हैं। सड़क की इस बदहाली के विरोध में ग्रामीण 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं। कूरहर पंचायत क्षेत्र में यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी से भरे गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। युवा पिंटू कुमार अपने साथियों के साथ 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने अब सड़क पर जमा पानी के बीच ही चौकी लगाकर धरना शुरू कर दिया है। युवाओं ने सड़क की स्थिति देखने की मांग की पानी के बीच बैठकर आंदोलन करने की तस्वीरें सड़क की गंभीर स्थिति को दिखा रही हैं। भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं ने विधायक रामेश्वर महतो और सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखने की मांग की है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर आकर समस्या नहीं देखते और समाधान की पहल नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खराब सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह सड़क आसपास के कई गांवों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।

