Hartalika Teej 2026: हाथों की सुंदरता बढ़ाएंगे ये 6 Mandala Mehndi Designs, देखें Trendy Look

Hartalika Teej 2026: हाथों की सुंदरता बढ़ाएंगे ये 6 Mandala Mehndi Designs, देखें Trendy Look
सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। यह त्योहार भी बेहद नजदीक आ चुका है। इस पर्व के दौरान महिलाएं श्रृंगार करती है, हाथों में मेहंदी लगवाती हैं और पारंपरिक कपड़ों को वियर करती हैं। हरतालिका तीज व्रत को निर्जला रखा जाता है, पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन सोलह श्रृंगार किया जाता है और तीज से पहले हाथों में मेहंदी लगवाई जाती है।
इस बार आप भी घर पर ही सिंपल तरीके से मंडला मेहंदी लगा सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन मंडला मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
मंडला मेहंदी के 6 आसान डिजाइंस
क्लासिक सन बेस्ट गोल मंडला मेहंदी
आजकल मंडला डिजाइन मेहंदी काफी ट्रेंडी है। इस डिजाइन को आप हाथों के बीचों-बीच सन पैटर्न का खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन में चारों ओर पंखुड़ियां, बारीक डॉट्स और सूरज की किरणों की तरह लकीरें बनाई जाती हैं, जो दूर से देखने पर भी बहुत अट्रैक्टिव नजर आती है।
स्क्वायर फ्रेम मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
स्क्वायर फ्रेम मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी आप लगा सकते हैं। यह काफी सिंपल डिजाइन हैं, इसे लगाना भी काफी आसान है। इसको आप 10 मिनट के अंदर आसानी से अपने हाथों पर लगा सकते हैं। उंगलियों को सुंदर बनाने के लिए आप नेल आर्ट भी बना सकती हैं।
क्रिसेंट मून एंड फ्लोरल हथेली मंडला मेहंदी डिजाइन
आजकल क्रिसेंट मून वाले मंडला मेहंदी डिजाइन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसको आप हरतालिका तीज के दिन 10 मिनट के अंदर इस डिजाइन को बना सकते हैं। यह डिजाइन आपके हाथों में मॉर्डन टच देगा और हाथों को भी सुंदर बनाएगा। 
लोटस लीफ एंड मंडला मेहंदी
यह डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है, इसे आप हाथों के बीचो-बीच बना सकते हैं। लोटस और लीफ डिजाइन भी बेहद ही प्यारा है। हरतालिका तीज पर आप इसे मेहंदी डिजाइन को बनवा सकते हैं। यह डिजाइन आपके हाथों में चार-चांद लगा देगी।
आलता डिजाइन स्टाइल मेहंदी
अगर आप काफी सिंपल और सोबर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए है। यह मेहंदी डिजाइन आपके एथनिक आउटफिट में जान डाल देंगी। इसको आप बैंक हैंड पर लगा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी के साथ आप ब्रेसलेट भी कैरी कर सकते हैं।
झूमर ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी
यदि आपको ब्रेसलेट स्टाइल में मेहंदी चाहिए है, तो आप मंडला में भी इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन में आप बीचों-बीच गोल-गोल मोती बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आपके हाथों में बेहद ही प्यारी लगती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *