सिकंदरा-चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्कूटी-बाइक की टक्कर, महिला घायल:बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर, मोटर साइकिल सवार मौके से फरार

सिकंदरा-चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्कूटी-बाइक की टक्कर, महिला घायल:बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर, मोटर साइकिल सवार मौके से फरार

जमुई जिले के सिकंदरा-चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर अचम्भो के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूटी सवार माइक्रो फाइनेंस कर्मी नीलम भारती को एक तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नीलम भारती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल नीलम भारती सिकंदरा थाना क्षेत्र के पांच महुवा गांव की रहने वाली हैं। उनके पति अनुज कुमार ने बताया कि नीलम सिकंदरा में एक माइक्रो फाइनेंस संस्थान में फील्ड ऑफिसर के रूप में काम करती हैं। चेवाड़ा से लौटते समय अचम्भो के पास एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नीलम भारती ग्रामीणों के साथ मीटिंग के बाद चेवाड़ा से सिकंदरा की तरफ अपनी स्कूटी से लौट रही थीं। अचम्भो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ग्लैमर मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीलम सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने नीलम को घायल देखकर उनके परिवार को खबर दी। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और नीलम भारती को इलाज के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। पीएचसी में डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज किया। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर जमुई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ. नवीन उनका इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चेवाड़ा-सिकंदरा मार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार कंट्रोल करने के लिए कार्रवाई की मांग की है। जमुई जिले के सिकंदरा-चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर अचम्भो के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूटी सवार माइक्रो फाइनेंस कर्मी नीलम भारती को एक तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नीलम भारती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल नीलम भारती सिकंदरा थाना क्षेत्र के पांच महुवा गांव की रहने वाली हैं। उनके पति अनुज कुमार ने बताया कि नीलम सिकंदरा में एक माइक्रो फाइनेंस संस्थान में फील्ड ऑफिसर के रूप में काम करती हैं। चेवाड़ा से लौटते समय अचम्भो के पास एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नीलम भारती ग्रामीणों के साथ मीटिंग के बाद चेवाड़ा से सिकंदरा की तरफ अपनी स्कूटी से लौट रही थीं। अचम्भो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ग्लैमर मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीलम सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने नीलम को घायल देखकर उनके परिवार को खबर दी। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और नीलम भारती को इलाज के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। पीएचसी में डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज किया। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर जमुई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ. नवीन उनका इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चेवाड़ा-सिकंदरा मार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार कंट्रोल करने के लिए कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *