कटिहार में भाजपा युवा मोर्चा का युवा शक्ति संपर्क अभियान:प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवा मजबूत होंगे तो बिहार मजबूत होगा; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

कटिहार में भाजपा युवा मोर्चा का युवा शक्ति संपर्क अभियान:प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवा मजबूत होंगे तो बिहार मजबूत होगा; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

कटिहार में भाजपा युवा मोर्चा ने भाजपा कार्यालय में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर फूल चढ़ाकर और वंदे मातरम के साथ हुई। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कुर्सेला से डूमर, गेड़ाबाड़ी आंबेडकर चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति: जितेंद्र सिंह अपने संबोधन में युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और नेतृत्व क्षमता समाज और देश को नई दिशा देने में खास भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ताकत और देश के विकास का मजबूत आधार हैं। युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकार, राष्ट्र सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना ही युवा शक्ति संपर्क अभियान का मकसद है। उन्होंने आगे कहा कि युवा सशक्त होंगे तो बिहार सशक्त होगा और युवा शक्ति संगठित होगी तो राष्ट्र और मजबूत होगा। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर सशक्त युवा, समृद्ध बिहार और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है। युवा शक्ति बदलाव की नई कहानी लिखती है: मनोज राय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जब युवा शक्ति संगठित होती है, तो बदलाव की नई कहानी लिखती है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कहा। 34 मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। युवा मोर्चा के महामंत्री जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा सहित सभी 34 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कटिहार में भाजपा युवा मोर्चा ने भाजपा कार्यालय में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर फूल चढ़ाकर और वंदे मातरम के साथ हुई। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कुर्सेला से डूमर, गेड़ाबाड़ी आंबेडकर चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति: जितेंद्र सिंह अपने संबोधन में युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और नेतृत्व क्षमता समाज और देश को नई दिशा देने में खास भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ताकत और देश के विकास का मजबूत आधार हैं। युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकार, राष्ट्र सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना ही युवा शक्ति संपर्क अभियान का मकसद है। उन्होंने आगे कहा कि युवा सशक्त होंगे तो बिहार सशक्त होगा और युवा शक्ति संगठित होगी तो राष्ट्र और मजबूत होगा। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर सशक्त युवा, समृद्ध बिहार और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है। युवा शक्ति बदलाव की नई कहानी लिखती है: मनोज राय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जब युवा शक्ति संगठित होती है, तो बदलाव की नई कहानी लिखती है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कहा। 34 मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। युवा मोर्चा के महामंत्री जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा सहित सभी 34 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *