कोटा जिले की 5 नगर पालिकाओं के सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। जिले में पहले चरण के तहत रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा में 159 वार्डो में 162 बूथ बनाए गए है। नगर निगम कोटा में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। जिले की पांचों निकाय में कुल 1,10,549 मतदाता हैं, जो 557 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी इटावा नगर पालिका में है। यहां 145 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कोटा जिले के 5 निकायों में कितने वोटर इटावा- इटावा में 35 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 34 कांग्रेस से हैं। वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर सकी थी। रामगंजमंडी -रामगंजमंडी में वार्ड 27 में बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन वापस ले लिया था। सांगोद -सांगोद में बीजेपी के 35 और कांग्रेस के 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 19 में कांग्रेस प्रत्याशी हेनराज मेघवाल का नॉमिनेशन आपत्ति पर खारिज हो गया था। राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाताओं से अपील राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन घर से निकलते समय इन 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं। ये 11 दस्तावेज होंगे मान्य आधार कार्ड, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) / मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक,श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,भारतीय पासपोर्ट,फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,केंद्र या राज्य सरकार, लोक उपक्रम अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र,यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड।

