मुंबई से दो घंटे लेट दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट:टेकऑफ से ठीक पहले बिगड़ी बुजुर्ग महिला पैसेंजर की तबीयत, यात्रियों ने देरी पर किया हंगामा

मुंबई से दो घंटे लेट दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट:टेकऑफ से ठीक पहले बिगड़ी बुजुर्ग महिला पैसेंजर की तबीयत, यात्रियों ने देरी पर किया हंगामा

मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की SG-115 फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले 80 साल की एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला की सीट 1-F थी। फ्लाइट में बैठने के बाद उनकी शुगर लो होने की शिकायत आई। इसके बाद फ्लाइट के अंदर एक मेडिकल टीम पहुंची और महिला के हेल्थ की जांच करने लगे। इस दौरान देरी होने पर फ्लाइट के अंदर बैठे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट दरभंगा के लिए टेक ऑफ करने की तैयारी में था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला की स्थिति को देखते हुए विमान को रोक दिया गया। मेडिकल टीम ने विमान के अंदर पहुंचकर महिला की प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल उड़ान भरने के बजाय उन्हें विमान से उतारने की सलाह दी। इसके बाद महिला को विमान से उतारकर आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें एयरपोर्ट पर रखा गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण SG-115 फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक विमान के रवाना नहीं होने के कारण यात्रियों के बीच बेचैनी बढ़ गई। फ्लाइट के अंदर की दो तस्वीरें देखिए दरभंगा में स्पाइसजेट की फ्लाइट के लैंड होने के बाद यहां पहुंची प्रत्यक्षदर्शी राम कुमारी देवी ने बताया कि वे भी इसी विमान से यात्रा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि करीब 80-90 साल की एक बुजुर्ग महिला विमान में बैठने के बाद अचानक अस्वस्थ हो गईं। इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने जांच की और बताया कि महिला की तबीयत फिलहाल स्थिर नहीं हो रही है, इसलिए उन्हें इसी फ्लाइट से नहीं भेजा जा सकता। राम कुमारी देवी के मुताबिक, महिला को विमान से उतारने और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने में समय लगा। इस कारण फ्लाइट करीब दो घंटे विलंबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर हंगामे जैसी स्थिति भी बनी। यात्री जल्द विमान रवाना करने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हुई और विमान दरभंगा के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट के केबिन हेड बोले- दूसरी फ्लाइट से भेजी जाएंगी बुजुर्ग महिला पैसेंजर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मेडिकल टीम की सलाह के बाद बुजुर्ग महिला को दूसरे विमान से भेजने की बात कही गई। फ्लाइट के केबिन हेड महेश ने यात्रियों को बताया कि महिला के लिए अगली फ्लाइट का टिकट कंपनी की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। करीब दो घंटे की देरी के बाद SG-115 फ्लाइट ने मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ान भरी। विमान में सवार यात्री सुरक्षित दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि घटना के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन बाद में फ्लाइट सुरक्षित दरभंगा पहुंच गई। विमान के अंदर बनाया गया वीडियो भी वायरल घटना के दौरान विमान के अंदर मौजूद किसी यात्री ने बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने और मेडिकल टीम के विमान में पहुंचने का वीडियो बना लिया। वीडियो में विमान के अंदर यात्रियों की भीड़ और मेडिकल टीम की गतिविधियां दिखाई दे रही है। मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की SG-115 फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले 80 साल की एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला की सीट 1-F थी। फ्लाइट में बैठने के बाद उनकी शुगर लो होने की शिकायत आई। इसके बाद फ्लाइट के अंदर एक मेडिकल टीम पहुंची और महिला के हेल्थ की जांच करने लगे। इस दौरान देरी होने पर फ्लाइट के अंदर बैठे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट दरभंगा के लिए टेक ऑफ करने की तैयारी में था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला की स्थिति को देखते हुए विमान को रोक दिया गया। मेडिकल टीम ने विमान के अंदर पहुंचकर महिला की प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल उड़ान भरने के बजाय उन्हें विमान से उतारने की सलाह दी। इसके बाद महिला को विमान से उतारकर आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें एयरपोर्ट पर रखा गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण SG-115 फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक विमान के रवाना नहीं होने के कारण यात्रियों के बीच बेचैनी बढ़ गई। फ्लाइट के अंदर की दो तस्वीरें देखिए दरभंगा में स्पाइसजेट की फ्लाइट के लैंड होने के बाद यहां पहुंची प्रत्यक्षदर्शी राम कुमारी देवी ने बताया कि वे भी इसी विमान से यात्रा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि करीब 80-90 साल की एक बुजुर्ग महिला विमान में बैठने के बाद अचानक अस्वस्थ हो गईं। इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने जांच की और बताया कि महिला की तबीयत फिलहाल स्थिर नहीं हो रही है, इसलिए उन्हें इसी फ्लाइट से नहीं भेजा जा सकता। राम कुमारी देवी के मुताबिक, महिला को विमान से उतारने और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने में समय लगा। इस कारण फ्लाइट करीब दो घंटे विलंबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर हंगामे जैसी स्थिति भी बनी। यात्री जल्द विमान रवाना करने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हुई और विमान दरभंगा के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट के केबिन हेड बोले- दूसरी फ्लाइट से भेजी जाएंगी बुजुर्ग महिला पैसेंजर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मेडिकल टीम की सलाह के बाद बुजुर्ग महिला को दूसरे विमान से भेजने की बात कही गई। फ्लाइट के केबिन हेड महेश ने यात्रियों को बताया कि महिला के लिए अगली फ्लाइट का टिकट कंपनी की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। करीब दो घंटे की देरी के बाद SG-115 फ्लाइट ने मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ान भरी। विमान में सवार यात्री सुरक्षित दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि घटना के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन बाद में फ्लाइट सुरक्षित दरभंगा पहुंच गई। विमान के अंदर बनाया गया वीडियो भी वायरल घटना के दौरान विमान के अंदर मौजूद किसी यात्री ने बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने और मेडिकल टीम के विमान में पहुंचने का वीडियो बना लिया। वीडियो में विमान के अंदर यात्रियों की भीड़ और मेडिकल टीम की गतिविधियां दिखाई दे रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *