नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दर्शन गांव के वार्ड नंबर 11 में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इससे इलाके में बिजली का संकट गहरा गया है। बिजली विभाग की तरफ से नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से नाराज ग्रामीण सोमवार सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिहार-झारखंड सीमा से सटे गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को दर्शन गांव के पास टायर जलाकर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहा। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी सड़क जाम की खबर मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिया। विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया, जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी इसकी जानकारी बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर भी दी गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। भीषण गर्मी में पंखे नहीं चलने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा, बिजली बंद रहने से पीने के पानी और घरेलू काम भी प्रभावित हुए हैं। बिजली सप्लाई ठीक करने की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने कई बार जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार आश्वासन मिलने और समस्या हल न होने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता गया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे अगले दिन गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर देंगे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तुरंत ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई ठीक करने की मांग की है। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दर्शन गांव के वार्ड नंबर 11 में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इससे इलाके में बिजली का संकट गहरा गया है। बिजली विभाग की तरफ से नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से नाराज ग्रामीण सोमवार सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिहार-झारखंड सीमा से सटे गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को दर्शन गांव के पास टायर जलाकर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहा। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी सड़क जाम की खबर मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिया। विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया, जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी इसकी जानकारी बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर भी दी गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। भीषण गर्मी में पंखे नहीं चलने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा, बिजली बंद रहने से पीने के पानी और घरेलू काम भी प्रभावित हुए हैं। बिजली सप्लाई ठीक करने की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने कई बार जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार आश्वासन मिलने और समस्या हल न होने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता गया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे अगले दिन गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर देंगे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तुरंत ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई ठीक करने की मांग की है।

