झांसी में एसएसपी विकास कुमार ने रविवार रात नवागंतुक सहायक पुलिस अधीक्षक IPS सिमरन सिंह को तैनाती दे दी है। उनको सीओ सदर बनाया गया है। साथ में पुलिस लाइन का भी चार्ज रहेगा। जबकि लगभग 3 महीने पहले सीओ सदर बनाई गई प्रिया सिंह को साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई। उनके पास अपराध और आंकिक का भी चार्ज रहेगा। दो दिन पहले 5 सितंबर को ही आईपीएस सिमरन सिंह के नेतृत्व में 4 थानों की पुलिस ने एक ऑफिस में छापा मारकर 8 ठगों को गिरफ्तार किया था, जबकि 3 महिला समेत 53 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ये आरोपी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की थी। नई दिल्ली की रहने वाली हैं सिमरन सिंह 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी है। वह नई दिल्ली की रहने वाली है। 2024 में सिमरन ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 218वां रैंक हासिल किया था। 29 साल की सिमरन सिंह ने पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री से बीए और फिर एलएलबी की पढ़ाई की है। पिता दुष्यंत सिवाच और मां वकील हैं।

