धरने की रणनीति को लेकर किसानों की बैठक शुरू:आगे भी जारी रहेगा या होगा खत्म, मंत्री के आश्वासन के बाद लिखित चिट्ठी का इंतजार

धरने की रणनीति को लेकर किसानों की बैठक शुरू:आगे भी जारी रहेगा या होगा खत्म, मंत्री के आश्वासन के बाद लिखित चिट्ठी का इंतजार

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पिछले 7 दिन से चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के धरने को लेकर किसानों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। किसान तय करेंगे कि सरकार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया जाए या इसे आगे भी जारी रखा जाए। रविवार को कृषि मंत्री से हुई थी बैठक रविवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल की पंजाब के कृषि मंत्री से इस मुद्दे पर बैठक हुई थी। बैठक में मंत्री की ओर से भरोसा दिया गया था कि विधानसभा का सत्र बुलाकर किसानों की मांगों को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही पंजाब सरकार से जुड़ी मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया गया था। लिखित चिट्ठी का इंतजार किसानों का कहना है कि मंत्री की ओर से मौखिक आश्वासन दिया गया है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक लिखित चिट्ठी नहीं मिली है। किसान चाहते हैं कि मांगों को लेकर सरकार अपना रुख लिखित में स्पष्ट करे। इसके बाद ही बैठक में आंदोलन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सड़क की एक साइड पर किसान, यातायात सुचारु किसानों ने बॉर्डर पर पक्का मोर्चा सड़क की एक साइड पर लगाया हुआ है। दूसरी तरफ यातायात चल रहा है। फिलहाल दोनों तरफ के ट्रैफिक को एक ही साइड से निकाला जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो रही है। पुलिस ने की भारी बैरिकेडिंग धरना स्थल के आसपास चंडीगढ़ पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। एक तरफ का रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है, ताकि आंदोलन उग्र होने की स्थिति में स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *