अमेठी में पैसे को लेकर बवाल, तीन गिरफ्तार:लाठी-डंडा और लोहे की पाइप से मारा, दो घायल लखनऊ रेफर

अमेठी में पैसे को लेकर बवाल, तीन गिरफ्तार:लाठी-डंडा और लोहे की पाइप से मारा, दो घायल लखनऊ रेफर

अमेठी के जायस थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में इस्तेमाल की गई लाठी, डंडा और लोहे की पाइप भी बरामद कर ली गई है। हमले में घायल सदाब्रिज, रवि और रामदेवी को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से दो घायलों का लखनऊ में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना चार सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे की है। सदाब्रिज और रवि दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। हमले में सदाब्रिज, रवि और रामदेवी को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। वहां रवि और सदाब्रिज का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें संजय कुमार (50 वर्ष) पुत्र रामनरेश सोनकर, अजय शंकर उर्फ गुड्डू (50 वर्ष) पुत्र स्व. हरीशंकर सोनकर और सानू उर्फ निर्भय सोनकर (32 वर्ष) पुत्र रामनरेश शामिल हैं। ये सभी जायस कस्बे के मोहल्ला चौधराना और मुशर्फनगर चौधराना के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक लाठी, दो डंडा और एक लोहे की पाइप बरामद की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सतीश कुमार दीक्षित, कांस्टेबल शुभम कुमार, अतुल कुमार और सर्वेश कुमार शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *