दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा

दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

सीएम रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियां और अलग-अलग विभागों की कई बचाव टीमें मौके पर तैनात हैं। दिल्ली पुलिस ने भी इलाके की घेराबंदी कर दी है। आपातकालीन कर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse: मलबे में जिंदगी की तलाश के बीच सियासत गर्म, हादसे पर BJP और AAP भिड़े

अमित शाह ने बीच में रद्द किया गोवा दौरा

सत्य निकेतन हादसे की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना तीन दिवसीय गोवा दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शाह को रविवार को गोवा के चिम्बेल में नवनिर्मित BJP प्रदेश कार्यालय भवन का उद्घाटन करना था। हालांकि, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।

अमित शाह ने सीएम और अधिकारियों से ली जानकारी

अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस आयुक्त और NDRF के महानिदेशक से बात कर घटना की जानकारी ली है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें आपसी तालमेल के साथ राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गृह मंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

इसे भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse पर CM रेखा गुप्ता ने जताई चिंता, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर हादसे से सटी इमारत को भी खाली करा लिया गया है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *