लखनऊ में यूपी टी-20 लीग का फाइनल इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। काली मिट्टी के पिच पर होने वाले मैच से पहले तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दर्शकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मैच से पहले लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा। वहीं, मैच से पहले इकाना स्टेडियम पर दर्शकों का पहुंचना शुरू हो गया है। इसमें बड़ी संख्या लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार की है। लोगों का कहना है कि इस बार लखनऊ को ही चैंपियन बनाएंगे। वहीं, मेरठ के कप्तान रिंकू को भी सपोर्ट करने के लिए भी फैंस पहुंचे हैं।

