हनुमानगढ़ जिले की टाउन थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ 2 कार्रवाई की हैं। एक कार्रवाई में पंजाब के रहने वाले एक आरोपी को 32 किलो से ज्यादा अवैध डोडा-पोस्त के साथ पकड़ा गया।
दूसरी कार्रवाई में श्मशान भूमि में लावारिस हालत में पड़े 1570 प्रतिबंधित प्रीगाबलिन कैप्सूल जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहली कार्रवाई उप निरीक्षक रामकेर के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम मेगा हाईवे रोड, चक-3 एलके रोही, लखुवाली एचएम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सुखचैन सिंह उर्फ चैना को संदिग्ध हालत में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा मिला। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ चैना (36) पुत्र हरबंश सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के बठिंडा जिले की नथाना तहसील के चक रामसिंहवाला का रहने वाला है। पुलिस ने हनुमानगढ़ टाउन मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक सुशील कुमार को सौंपी है। दूसरी कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक भूपसिंह की टीम ने की। टीम चक ज्वालासिंहवाला की श्मशान भूमि पर पहुंची, जहां उन्हें लावारिस हालत में 157 पत्ते मिले। जांच करने पर इन पत्तों में कुल 1570 प्रतिबंधित प्रीगाबलिन कैप्सूल पाए गए। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

