मनेन्द्रगढ़ में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’:राजीव गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, राहगीरों को बांटी एक-एक चम्मच चीनी

मनेन्द्रगढ़ में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’:राजीव गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, राहगीरों को बांटी एक-एक चम्मच चीनी

बढ़ती महंगाई और चीनी की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को MCB जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। राजीव गांधी चौक पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने राजीव गांधी चौक से गुजरने वाले लोगों को एक-एक चम्मच चीनी बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतीकात्मक रूप से चीनी बांटकर आम लोगों को बढ़ती कीमतों और महंगाई के असर की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की गई। राहगीरों को बांटी एक-एक चम्मच चीनी कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार पर लगाया महंगाई रोकने में नाकाम रहने का आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। उनका कहना है कि जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से महंगाई कम करने और लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की बात कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए जनता की परेशानी और रसोई पर बढ़ते महंगाई के बोझ को प्रतीकात्मक रूप से सामने लाया गया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने तक जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाना जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *