लखनऊ में सोमवार से फिर बदलेगा मौसम:आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की वजह से 3-4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

लखनऊ में सोमवार से फिर बदलेगा मौसम:आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की वजह से 3-4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

लखनऊ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। रविवार से राजधानी में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को बारिश का असर और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों बादल छाए रहने के साथ बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।
सोमवार-मंगलवार बारिश के आसार नए हफ्ते की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा और कुछ समय के लिए बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को भी बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को भी तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को उमस ने किया बेहाल शनिवार को दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस का असर बना रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को बादलों की मौजूदगी बढ़ने के साथ तापमान में भी थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। बारिश से गिरेगा तापमान अगले कुछ दिनों में बारिश होने से राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने का अनुमान है। बारिश के दौरान उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि बारिश के बाद दोबारा नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *