मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- होम्योपैथी डोज देने से नक्सल बौखलाए; सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस प्रभारी; यूपी में 70 साल पुरानी मस्जिद 6 बुलडोजर से ढहाई

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- होम्योपैथी डोज देने से नक्सल बौखलाए; सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस प्रभारी; यूपी में 70 साल पुरानी मस्जिद 6 बुलडोजर से ढहाई

नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि विमेंस टी-20 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच: कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बौखलाने लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 15 अगस्त पर लाल किले से ‘दिमागी नक्सल’ कहकर होम्योपैथी की ऐसी गोली दी, जिससे सारे नक्सल बाहर आ गए। आज 2013 के मुकाबले देश आर्थिक और सामाजिक रूप से कहीं ज्यादा सुरक्षित है, पर कुछ लोगों में बौखलाहट शुरू हो गई है। पीएम ने जेन-जी को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो SRCC के सभी पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है। पीएम मेट्रो से सफर करके SRCC पहुंचे थे। रास्ते में उन्होंने अन्य यात्रियों और बच्चों से बातचीत की थी। मोदी बोले- देश में कुछ लोग नाराज फूफा जैसे: पीएम मोदी ने कहा कि देश में अलग-अलग प्रजाति के लोग हैं। एक वो जो पॉजिटिव तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। और दूसरे जो हर चीज में नाराज फूफा बन जाते हैं। उनका एक ही डायलॉग है- इसकी क्या जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें… 2. भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी बने, राहुल गांधी के दौरे से पहले बदलाव, चन्नी गुट की मांग मानी गई कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया। पायलट को भूपेश बघेल की जगह ये जिम्मेदारी दी गई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रह चुके बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया है। पायलट की नियुक्ति राहुल गांधी के दौरे से पहले हुई। दरअसल, पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट ने बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दोबारा पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से चन्नी गुट नाराज था। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को अच्छा प्रदर्शन करना है तो वड़िंग-बघेल को हटाकर किसी मजबूत नेता को कमान सौंपी जाए। बघेल के बाद अब अमरिंदर सिंह की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक:भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया यूपी में विधायक खुद विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए ये अनुशंसा-पत्र तभी लिखते हैं, जब इन्हें 35% से 40% कमीशन मिलता है। अनुशंसा-पत्र विधायक का वह लेटर है, जिसके आधार पर CDO (चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर) विधायक निधि से पैसा जारी करते हैं। दैनिक भास्कर ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करते हुए रिश्वत लेने वाले 2 विधायकों को ऑन कैमरा बेनकाब किया। भास्कर रिपोर्टर ने NGO मैनेजर बनकर विधायकों से फंड जारी करने की डील की। विधायकों ने हिडन कैमरे पर कमीशन लेकर विधायक निधि जारी करने के लिए अनुशंसा-पत्र दे दिया। इन 2 विधायकों में 1 भाजपा और 1 सपा का है। पढ़िए, पूरा इन्वेस्टिगेशन… 4. यूपी में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाई, अखिलेश बोले- सच्चा हिंदू दूसरे धर्मों का अपमान नहीं करता यूपी में सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद पूरी तरह से ढहा दी गई। शनिवार तड़के 4 बजे से 6 बुलडोजर चलने शुरू हुए। शाम करीब 4 बजे मस्जिद गिरा दी गई। एहतियात के तौर पर 5 कंपनी PAC, RAF और पुलिस के 200 जवान तैनात रहे। इसके बाद मलबा हटाया गया। शुक्रवार रात मस्जिद तोड़े जाने की अफवाह फैली: कोर्ट ने मस्जिद को अवैध बताया था। इससे पहले, शुक्रवार रात 11 बजे अफवाह फैली कि प्रशासन मस्जिद को तोड़ने जा रहा है। इसके बाद भारी भीड़ जुट गई थी। तुरंत ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हटाया। मायावती बोलीं कार्रवाई रोके सरकार: कार्रवाई के खिलाफ सहारनपुर आ रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अखिलेश यादव ने कहा- सच्चा हिंदू कभी दूसरे धर्म का अपमान नहीं कर सकता। ये इसलिए हो रहा है, क्योंकि भगवान राम के मंदिर में चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार से कार्रवाई रुकवाने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम बने अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल:डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल अभी 2 महीने (नवंबर, 2026 तक) बाकी है। वह एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) की जगह लेंगे। डॉ. शर्मा ने जिम्मेदारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। लखनऊ के मेयर रह चुके दिनेश शर्मा: डॉ. दिनेश शर्मा 2007 से 2017 तक लखनऊ नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। वह 2017 से मार्च, 2022 तक यूपी के डिप्टी सीएम रहे। फिर 2023 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। पूर्व डिप्टी सीएम अवध क्षेत्र के बड़े ब्राह्मण चेहरे: दिनेश शर्मा 1998 से अब तक लगातार किसी न किसी पद पर रहे हैं। वहीं, डॉ. शर्मा को उपराज्यपाल बनाकर भाजपा ने यूपी के ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की है। अवध क्षेत्र में डॉ. दिनेश शर्मा बीजेपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया: रसोइया के पति पर आरोप; पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था तमिलनाडु के इरोड में सरकारी स्कूल के खाने बनाने वाली महिला को नौकरी से निकाल दिया गया। इस बात से नाराज महिला के पति ने स्कूल के खाने में गोबर का पाउडर मिला दिया। एक महिला शिक्षक ने नाश्ता योजना के तहत तैयार सांभर चखा तो उसे स्वाद कड़वा लगा। उसने इसकी शिकायत हेडमिस्ट्रेस से की। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अरुमुगम (48) ने टीचरों के लिए रखे खाने में गोबर पाउडर मिलाया था। उसने स्कूल की ही छात्रा को 10 रुपए देकर गोबर का पैकेट मंगाया था। पुलिस के मुताबिक स्कूल में 51 बच्चे पढ़ते हैं, सभी स्वस्थ हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया: PAK टीम 55 रन ही बना सकी; हरमनप्रीत ने सिक्स लगाकर जिताया भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। 8 बल्लेबाज ही दहाई तक नहीं पहुंच सकी थीं। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया: टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड: महाराष्ट्र के वैभव ने वीडियो बनाकर मैथ्स आसान की; राजस्थान के दिव्येंदु ने पेड़ों पर QR कोड लगाकर पढ़ाया (पूरी खबर पढ़ें) 2. बिजनेस: जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR: फर्जी नेटवर्थ दिखाकर ₹1,322 करोड़ लोन लेने का आरोप, LIC ने CBI से शिकायत की (पूरी खबर पढ़ें) 3. एंटरटेंमेंट: मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले में भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 में नहीं पहुंचीं, टॉप-40 राउंड तक बनाई जगह (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: CJP कार्यकर्ता के पिता से पिटाई मामले में स्वतंत्र गिरफ्तार: कल पुलिस ने कहा था- 72 घंटे में एक्शन लेंगे; हिंदू संगठनों का थाने के बाहर प्रदर्शन (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें:महिला टीचर का जवाब- कॉन्फिडेंस चाहिए; पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से . मुलाकात (पूरी खबर पढ़ें) 6. महाराष्ट्र: खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा: नागपुर में इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट (पूरी खबर पढ़ें) 7. मौसम: कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी:राजस्थान, MP-UP में बारिश, नदियां उफान पर, स्कूल बंद; बिहार में बाढ़, 6.65 लाख लोग प्रभावित (पूरी खबर पढ़ें) 8. कर्नाटक: बेंगलुरु में लोन चुकाने को लेकर महिला का अपहरण, मारपीट: घर बुलाकर बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप; दो महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग: 4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट: ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद: सौरव दास ने पोस्ट डिलीट किया; कहा- AI से बनाई गई; गौरव भाटिया ने माफी मांगी (पूरी खबर पढ़ें) 12. इंटरनेशनल: अमेरिका ने ईरानी टैंकर पर मिसाइल दागी: खार्ग आइलैंड के पास धमाका; ट्रम्प ने परमाणु ठिकाने पिकैक्स को उड़ाने की धमकी दी (पूरी खबर पढ़ें) 13. एंटरटेंमेंट: मिर्जापुर द मूवी ने बनाया रिकॉर्ड: ₹25.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी ओपनर बनी; ‘गोल्ड’, ‘रईस’ को पीछे छोड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 14. स्पोर्ट्स: BCCI अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम में गैप चाहता है:SENA टूर से पहले आराम-प्रैक्टिस का समय, 22-23 सितंबर को दुबई में वर्कशॉप (पूरी खबर पढ़ें) 15. उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाई: अखिलेश बोले- सच्चा हिंदू दूसरे धर्मों का अपमान नहीं करता; ओवैसी भी भड़के (पूरी खबर पढ़ें) 16. मध्य प्रदेश: रीवा संजय गांधी अस्पताल में जिंदा मरीज को मुर्दा बताया:जूनियर डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा; 1 घंटे बाद मॉर्च्यूरी में चलने लगी पल्स (पूरी खबर पढ़ें) 17. केरलम: महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथापाई: कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ₹7 करोड़ा का गद्दा, वारंटी 25 साल स्वीडन की गद्दे बनानी वाली कंपनी ने ₹7 करोड़ से ज्यादा कीमत का गद्दा बनाया है। इसकी वारंटी भी 25 साल है। इसमें फोम की जगह घोड़े की पूंछ के बाल, कॉटन और ऊन भरा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: प्राइवेट पार्ट्स चुराने के आरोप में 80 से ज्यादा हत्याएं, कोई साजिश या कोरी अफवाह, इन देशों में आखिर चल क्या रहा है 2. आपका पैसा: करोड़पति अपना पैसा कैसे मैनेज करते हैं:क्या वे भी SIP करते हैं, जानें करोड़पतियों के 7 मनी रूल्स, क्या गलतियां न करें 3. जरूरत की खबर: पेनकिलर खाने से खराब हुई किडनी:डॉक्टर से जानें इसके साइड इफेक्ट्स, कब पेनकिलर लेना सही, बिना दवा दर्द कैसे कम करें 4. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे 5. नेपाल से भास्कर: टनल के अंदर चार मंजिला बिल्डिंग, बिना ऑक्सीजन फंसे मजदूर:माउंट एवरेस्ट विजेता रेस्क्यू में जुटे; कहीं बिना सिर की बॉडी, कहीं सिर्फ पैर मिला 6. स्पाई फाइल्स: परमाणु उपकरण लगाकर चीन की जासूसी कर रहे थे भारत-अमेरिका:बर्फीले तूफान में दिखा हिम मानव, खतरनाक डिवाइस पहाड़ पर छोड़कर भाग आए; पार्ट-1 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: क्या जयंत चौधरी पत्नी चारू को चुनाव लड़ाएंगे?: सहारनपुर में सिर्फ 2 मिनट बोलीं; अखिलेश को जवाब देकर लूटी महफिल 8. ग्राउंड रिपोर्ट: मिर्जापुर का खंडहर स्कूल अब कॉन्वेंट को दे रहा टक्कर: पहले 50 से कम बच्चे, अब AI-कंप्यूटर की पढ़ाई; प्रिंसिपल बोलीं- मां-बाप को भरोसा दिलाया 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: फीस में सिर्फ एक पौधा, 250 को बनाया आर्मी अफसर:ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों के गुरु; महू के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की अनोखी पाठशाला 10. राजस्थान एक्सप्लेनर: भाजपा-कांग्रेस, किसने बांटे जेन-जी को ज्यादा टिकट:विधानसभा चुनाव की तरह एजेंसियों की निकाय चुनाव में एंट्री; जानिए- राजस्थान में कितनी बदली लोकल पॉलिटिक्स 11. बिहार फाइल्स: 1000 लोगों का जेल पर कब्जा, बम-AK-47 से हमला:रणवीर सेना के 12 लोगों की हत्या; 164 कैदियों को छुड़ा ले गए, जहानाबाद जेल ब्रेक की कहानी 12. ग्राउंड रिपोर्ट: पटना में 5 नदियों में बाढ़-चिता जलाने की जगह नहीं:गंगा के 13 घाट डूबे, बिंद टोली के सभी घरों में पानी, सड़क किनारे भूखे-प्यासे परिवार 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक बने छत्तीसगढ़ के पहले CM:फिजिक्स लेक्चरर से डिप्टी सीएम बने विजय शर्मा, ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक का सफर देखिए 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: बेटी की चिंता में चाहती थी दुनिया खत्म हो जाए:15 साल बाद दोबारा किताब थामकर टीचर बनीं मां, आज स्पेशल बच्चों को पढ़ा रहीं 15. एंटरटेंमेंट: पंकज त्रिपाठी 7 दिन जेल में रहे थे:कभी होटल में काम करते थे, मनोज बाजपेयी की चप्पल अपने पास रख ली थी 16. मिर्जापुर द मूवी ने बनाया रिकॉर्ड: ₹25.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी ओपनर बनी; ‘गोल्ड’, ‘रईस’ को पीछे छोड़ा ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। वृषभ राशी वालों के घर की व्यवस्था को लेकर तनाव रह सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *