पानीपत निगम की लापरवाही, गड्ढे में गिरे बाइक सवार, VIDEO:कमिश्नर ने SDO और XEN को किया चार्जशीट, कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना

पानीपत निगम की लापरवाही, गड्ढे में गिरे बाइक सवार, VIDEO:कमिश्नर ने SDO और XEN को किया चार्जशीट, कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना

पानीपत शहर में नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। बरसत रोड स्थित सचदेवा गार्डन के सामने नगर निगम द्वारा खोदे गए बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे में एक बाइक पर सवार दो युवक गिर गए। यह दुर्घटना 3 सितंबर की शाम करीब पौने सात बजे की है, जिसका CCTV फुटेज शुक्रवार 4 सितंबर की शाम को सामने आया। मामला संज्ञान में आते ही नगर निगम कमिश्नर पंकज यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम की बड़ी कार्रवाई: SDO और XEN को चार्जशीट, JE पर गाज संभावित नोटिस में कड़े शब्द: 7 दिन में मांगा जवाब नगर निगम द्वारा ठेकेदार कंपनी को भेजे गए नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि कंपनी के कामकाज में लगातार बड़ी-बड़ी खामियां और अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बार-बार हिदायत और निर्देश देने के बावजूद कंपनी सुरक्षा नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। निगम ने सख्त लहजे में पूछा है कि क्यों न नियमों की अनदेखी करने के लिए कंपनी को भविष्य के सभी टेंडरों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए? कंपनी को इस शोकॉज नोटिस का जवाब 7 दिनों के भीतर देने का समय दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *