पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6560 शुक्रवार को दिल्ली में खराब मौसम के कारण लैंड नहीं कर सकी। भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने शाम करीब 4:30 बजे जयपुर में लैंड किया। इसके बाद फ्लाइट में सवार सभी यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E6560 दोपहर करीब 1:58 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने के समय वहां मौसम खराब था। भारी बारिश के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को दिल्ली की जगह जयपुर भेज दिया गया। पूर्णिया एयरपोर्ट निदेशक ने दी जानकारी पूर्णिया एयरपोर्ट के निदेशक डीपी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट 6E6560 को जयपुर डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम ठीक होने के बाद दिल्ली ले जाने की जानकारी पूर्णिया निवासी यात्री सुनील सुमन ने बताया कि सभी यात्री फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर हैं। यात्रियों को बताया गया है कि दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद उन्हें जयपुर से दिल्ली ले जाया जाएगा। फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई है। यात्री अब दिल्ली में मौसम सामान्य होने और विमान के दोबारा उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाने से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है। पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6560 शुक्रवार को दिल्ली में खराब मौसम के कारण लैंड नहीं कर सकी। भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने शाम करीब 4:30 बजे जयपुर में लैंड किया। इसके बाद फ्लाइट में सवार सभी यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E6560 दोपहर करीब 1:58 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने के समय वहां मौसम खराब था। भारी बारिश के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को दिल्ली की जगह जयपुर भेज दिया गया। पूर्णिया एयरपोर्ट निदेशक ने दी जानकारी पूर्णिया एयरपोर्ट के निदेशक डीपी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट 6E6560 को जयपुर डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम ठीक होने के बाद दिल्ली ले जाने की जानकारी पूर्णिया निवासी यात्री सुनील सुमन ने बताया कि सभी यात्री फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर हैं। यात्रियों को बताया गया है कि दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद उन्हें जयपुर से दिल्ली ले जाया जाएगा। फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई है। यात्री अब दिल्ली में मौसम सामान्य होने और विमान के दोबारा उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाने से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

