भिंड में 5 सितंबर को नर्सरी-8वीं तक की छुट्टी:भारी बारिश की चेतावनी के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन अवकाश

भिंड में 5 सितंबर को नर्सरी-8वीं तक की छुट्टी:भारी बारिश की चेतावनी के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन अवकाश

भिण्ड में मौसम के बिगड़ते मिजाज और अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए छोटे स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। अवकाश सभी सरकारी, निजी और CBSE-ICSE समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर लागू रहेगा। बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी बोर्ड के स्कूल आदेश के दायरे में जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के मुताबिक जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थी 5 सितंबर को स्कूल नहीं जाएंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शिक्षकों और स्टाफ की छुट्टी नहीं अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। स्कूलों के शिक्षक और अन्य स्टाफ नियमित समय पर संस्था में पहुंचेंगे। उन्हें शासकीय कार्य और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा। निर्धारित परीक्षा और गतिविधियां रहेंगी जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहले से तय महत्वपूर्ण गतिविधियां और परीक्षाएं, यदि कोई निर्धारित हैं, तो वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *