शेखपुरा में नगर थाना पुलिस ने बीएसएनएल कार्यालय परिसर से लाखों रुपये के अंडरग्राउंड कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के नसरतपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह सुदामा बिंद का पुत्र बताया गया है। केबल काटते समय पुलिस ने दबोचा जानकारी के अनुसार, आरोपी बीएसएनएल कार्यालय परिसर में अंडरग्राउंड कॉपर केबल काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नगर थाना पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR दूरसंचार विभाग के उप मंडल अभियंता रविंद्र कुमार ने गिरफ्तार आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। बाइक, ई-रिक्शा और चोरी के औजार बरामद पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों द्वारा छोड़ी गई एक बाइक और ई-रिक्शा बरामद किया है। इसके अलावा छेनी, हथौड़ी, कटर मशीन समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान से पुलिस को केबल काटने और उसे ले जाने की तैयारी के संकेत मिले हैं। पांच अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के साथ गिरोह में पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शुभम सिन्हा ने गिरफ्तार आरोपी से लंबी पूछताछ की है। चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने शेखपुरा में कितनी जगहों पर केबल चोरी की है और चोरी के कॉपर केबल को कहां खपाया जाता था। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शुभम सिन्हा की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। शेखपुरा में नगर थाना पुलिस ने बीएसएनएल कार्यालय परिसर से लाखों रुपये के अंडरग्राउंड कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के नसरतपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह सुदामा बिंद का पुत्र बताया गया है। केबल काटते समय पुलिस ने दबोचा जानकारी के अनुसार, आरोपी बीएसएनएल कार्यालय परिसर में अंडरग्राउंड कॉपर केबल काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नगर थाना पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR दूरसंचार विभाग के उप मंडल अभियंता रविंद्र कुमार ने गिरफ्तार आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। बाइक, ई-रिक्शा और चोरी के औजार बरामद पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों द्वारा छोड़ी गई एक बाइक और ई-रिक्शा बरामद किया है। इसके अलावा छेनी, हथौड़ी, कटर मशीन समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान से पुलिस को केबल काटने और उसे ले जाने की तैयारी के संकेत मिले हैं। पांच अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के साथ गिरोह में पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शुभम सिन्हा ने गिरफ्तार आरोपी से लंबी पूछताछ की है। चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने शेखपुरा में कितनी जगहों पर केबल चोरी की है और चोरी के कॉपर केबल को कहां खपाया जाता था। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शुभम सिन्हा की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

