कानपुर में सीएचओ का प्रदर्शन:वेतन कटौती का विरोध, स्वास्थ्यकर्मियों का सीएमओ ऑफिस पर धरना

कानपुर में सीएचओ का प्रदर्शन:वेतन कटौती का विरोध, स्वास्थ्यकर्मियों का सीएमओ ऑफिस पर धरना

कानपुर नगर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) ने पिछले दो महीनों से हो रही वेतन कटौती के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। 3 सितंबर को ‘एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर’ (ACHUP) के बैनर तले सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय (काशीराम) का घेराव किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष CHO शामिल हुए। सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *