केसरिया तेजाब कांड में दोनों पक्षों पर FIR दर्ज:पुलिस ने बिट्टू सोनार के घर का ताला काटकर ली तलाशी, तेजाब की बोतल बरामद

केसरिया तेजाब कांड में दोनों पक्षों पर FIR दर्ज:पुलिस ने बिट्टू सोनार के घर का ताला काटकर ली तलाशी, तेजाब की बोतल बरामद

मोतिहारी के केसरिया में चर्चित तेजाब कांड की जांच अब तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। एसपी के केसरिया पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घटनास्थल का गहराई से निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पूर्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार और मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक विजय कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने उस दुकान का ताला काटकर जांच की, जहां घटना हुई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले। घर का ताला काटकर ली तलाशी इसके बाद पुलिस टीम ने अमित कुमार उर्फ बिट्टू सोनार के घर का ताला काटकर तलाशी ली, जहां घटना हुई थी। तलाशी के दौरान घर से तेजाब की एक छोटी बोतल बरामद हुई। पुलिस ने बरामद बोतल और दूसरे सामान को जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बरामद सबूतों की वैज्ञानिक तरीके से जांच होगी, ताकि घटना की असली सच्चाई का पता चल सके। जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात केसरिया थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने जांच में जुटे अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच पूरी ईमानदारी से और सभी बातों को ध्यान में रखकर कर रही है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों और तथ्यों की गहराई से जांच की जाएगी। रुपये के लेन-देन में फेंका था तेजाब गौरतलब है कि 29 अगस्त को रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में तेजाब फेंकने की घटना हुई थी। इस घटना में एक पक्ष के गुंजन कुमार सिंह बुरी तरह झुलस गए, जिनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के अमित कुमार उर्फ बिट्टू, उनकी पत्नी और बच्चे भी घायल हुए थे, जिनका मुजफ्फरपुर में इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं और अब सबूतों के आधार पर घटना की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के केसरिया में चर्चित तेजाब कांड की जांच अब तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। एसपी के केसरिया पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घटनास्थल का गहराई से निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पूर्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार और मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक विजय कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने उस दुकान का ताला काटकर जांच की, जहां घटना हुई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले। घर का ताला काटकर ली तलाशी इसके बाद पुलिस टीम ने अमित कुमार उर्फ बिट्टू सोनार के घर का ताला काटकर तलाशी ली, जहां घटना हुई थी। तलाशी के दौरान घर से तेजाब की एक छोटी बोतल बरामद हुई। पुलिस ने बरामद बोतल और दूसरे सामान को जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बरामद सबूतों की वैज्ञानिक तरीके से जांच होगी, ताकि घटना की असली सच्चाई का पता चल सके। जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात केसरिया थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने जांच में जुटे अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच पूरी ईमानदारी से और सभी बातों को ध्यान में रखकर कर रही है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों और तथ्यों की गहराई से जांच की जाएगी। रुपये के लेन-देन में फेंका था तेजाब गौरतलब है कि 29 अगस्त को रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में तेजाब फेंकने की घटना हुई थी। इस घटना में एक पक्ष के गुंजन कुमार सिंह बुरी तरह झुलस गए, जिनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के अमित कुमार उर्फ बिट्टू, उनकी पत्नी और बच्चे भी घायल हुए थे, जिनका मुजफ्फरपुर में इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं और अब सबूतों के आधार पर घटना की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *