पटना सिटी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, SDRF अलर्ट:महावीर और भद्र घाट पर बैरिकेडिंग; 10 नावें-छह गोताखोर तैनात; घाटों से दूर रहने की अपील

पटना सिटी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, SDRF अलर्ट:महावीर और भद्र घाट पर बैरिकेडिंग; 10 नावें-छह गोताखोर तैनात; घाटों से दूर रहने की अपील

बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव से पटना सिटी के तटीय घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भद्र घाट और महावीर घाट पर पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में पानी भर गया है। कंगन घाट पर पानी का स्तर अभी थोड़ा कम है, लेकिन वहां भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन अलर्ट पर है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जोखिम वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई जलस्तर बढ़ने को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने घाटों के जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित किया है। वहां बांस की बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रतिबंधित और खतरनाक क्षेत्रों में लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी बैरिकेडिंग पार करने की अनुमति नहीं होगी। SDRF की 10 नावें, 28 जवान और 6 गोताखोर तैनात पटना सिटी की अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कशिश बख्शी ने बाढ़ और जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पटना सिटी SDO कशिश बख्शी ने बताया, ‘आपात स्थिति से निपटने के लिए तटीय इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके अवाला भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस थानों और सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील प्रशासन ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे बैरिकेडिंग वाले प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने या नदी के किनारे जोखिम लेने से बचें। प्रशासन का फोकस जलस्तर बढ़ने के बीच घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी हादसे की स्थिति में तत्काल बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने पर है। बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव से पटना सिटी के तटीय घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भद्र घाट और महावीर घाट पर पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में पानी भर गया है। कंगन घाट पर पानी का स्तर अभी थोड़ा कम है, लेकिन वहां भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन अलर्ट पर है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जोखिम वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई जलस्तर बढ़ने को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने घाटों के जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित किया है। वहां बांस की बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रतिबंधित और खतरनाक क्षेत्रों में लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी बैरिकेडिंग पार करने की अनुमति नहीं होगी। SDRF की 10 नावें, 28 जवान और 6 गोताखोर तैनात पटना सिटी की अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कशिश बख्शी ने बाढ़ और जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पटना सिटी SDO कशिश बख्शी ने बताया, ‘आपात स्थिति से निपटने के लिए तटीय इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके अवाला भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस थानों और सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील प्रशासन ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे बैरिकेडिंग वाले प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने या नदी के किनारे जोखिम लेने से बचें। प्रशासन का फोकस जलस्तर बढ़ने के बीच घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी हादसे की स्थिति में तत्काल बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने पर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *